{"_id":"5f85e49a8ebc3e9be1056085","slug":"titan-stock-falls-2-5-percent-one-day-after-boycott-tanishq-trends-over-controversial-ad","type":"story","status":"publish","title_hn":"#BoycottTanishq ट्रेंड करने के चलते टाइटन के शेयर में बड़ी गिरावट","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
#BoycottTanishq ट्रेंड करने के चलते टाइटन के शेयर में बड़ी गिरावट
Tue, 13 Oct 2020 11:38 PM IST
मुकेश कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
तनिष्क विज्ञापन
- फोटो : social media
मंगलवार को #BoycottTanishq ट्रेंड करने की वजह से टाइटन के शेयर प्राइस में गिरावट दर्ज की गई है। टाइटन का शेयर आज 2.58 फीसदी गिर गया। फिलहाल ये शेयर 2.58 फीसदी की गिरावट के साथ 1,224.35 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि तनिष्क टाटा ग्रुप का मशहूर ज्वेलरी ब्रांड है। दरअसल, टाइटन का शेयर प्राइस एक दिन पहले 1256 रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन #BoycottTanishq ट्रेंड होने के कारण आज यह 1224 रुपये पर बंद हुआ। टाइटन की बाजार पूंजी 1.09 लाख करोड़ रुपये की है।
विज्ञापन
बता दें कि त्योहार के सीजन से पहले तनिष्क अपने नए विज्ञापन के चलते विवादों में आ गया है। इस विज्ञापन का वीडियो सामने आते ही लोगों में जमकर गुस्सा देखा गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। तनिष्क के इस विज्ञापन में एक हिंदू लड़की की मुस्लिम परिवार में शादी दिखाई गई है। यह विज्ञापन 45 सेकंड का है।
विज्ञापन
विज्ञापन का वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर #BoycottTanishq ट्रेंड करने लगा। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद तनिष्क ने वीडियो को यूट्यूब चैनल से हटा दिया है। विवादित विज्ञापन वापस लेने के साथ ही कंपनी ने बाद में ट्विटर पर सफाई भी दी है।