फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Titan Stock Falls 2.5 percent One Day After Boycott Tanishq Trends Over Controversial Ad

#BoycottTanishq ट्रेंड करने के चलते टाइटन के शेयर में बड़ी गिरावट

Tue, 13 Oct 2020 11:38 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 13 Oct 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Titan Stock Falls 2.5 percent One Day After Boycott Tanishq Trends Over Controversial Ad
तनिष्क विज्ञापन - फोटो : social media

मंगलवार को #BoycottTanishq ट्रेंड करने की वजह से टाइटन के शेयर प्राइस में गिरावट दर्ज की गई है। टाइटन का शेयर आज 2.58 फीसदी गिर गया। फिलहाल ये शेयर 2.58 फीसदी की गिरावट के साथ 1,224.35 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि तनिष्क टाटा ग्रुप का मशहूर ज्वेलरी ब्रांड है। दरअसल, टाइटन का शेयर प्राइस एक दिन पहले 1256 रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन #BoycottTanishq ट्रेंड होने के कारण आज यह 1224 रुपये पर बंद हुआ। टाइटन की बाजार पूंजी 1.09 लाख करोड़ रुपये की है। 
विज्ञापन





बता दें कि त्योहार के सीजन से पहले तनिष्क अपने नए विज्ञापन के चलते विवादों में आ गया है। इस विज्ञापन का वीडियो सामने आते ही लोगों में जमकर गुस्सा देखा गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। तनिष्क के इस विज्ञापन में एक हिंदू लड़की की मुस्लिम परिवार में शादी दिखाई गई है। यह विज्ञापन 45 सेकंड का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन का वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर #BoycottTanishq ट्रेंड करने लगा।  हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद तनिष्क ने वीडियो को यूट्यूब चैनल से हटा दिया है। विवादित विज्ञापन वापस लेने के साथ ही कंपनी ने बाद में ट्विटर पर सफाई भी दी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed