फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thirty thousand crores of Kanpurites drown in Sensex

सेंसेक्स के गोते में कनपुरियों के 30,000 करोड़ डूबे, 50,000 से ज्यादा लोग हुए प्रभावित

Fri, 13 Mar 2020 12:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Mar 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Thirty thousand crores of Kanpurites drown in Sensex
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित करने वाली एक के बाद एक घटनाओं ने शेयर बाजार में भूचाल ला दिया है। गुरुवार को शेयर बाजार के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट से उद्योग जगत सहम गया। सेंसेक्स के गोते में कनपुरियों के 30,000 करोड़ रुपये एक झटके में डूब गए।
विज्ञापन


इससे औद्योगिक और व्यापारिक शहर के 50,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। शहर की 40 से ज्यादा कंपनियों में पूंजी की 10,000 करोड़ की वैल्यू कम हुई है। शेयर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट वर्ष 2008 में वैश्विक आर्थिक मंदी के समय भी नहीं आई थी। तब 2300 अंकों की ही गिरावट हुई थी।
विज्ञापन


 

गुरुवार दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 2700 अंक तक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी में 738.60 अंक की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी मामलों के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार के इस भूचाल ने देश भर की करीब 2200 कंपनियों को चपेट में लिया है। बड़ी से बड़ी कंपनी भी इस गिरावट से नहीं बच सकी। 1,100 से अधिक कंपनियों के शेयर एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। 500 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। 

15 दिन से झटके पर झटका 
कोरोना वायरस के चलते पहले ही बीते 15 दिन से सेंसेक्स में उतार चढ़ाव बना है। इधर, यस बैंक में रिजर्व बैंक के प्रतिबंध के बाद शेयर बाजार की स्थिति और खराब हो गई है। कारोबारी सूत्र बताते हैं कि शहर से बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो शौकिया तौर पर पांच हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की नियमित खरीद बिक्री करते हैं। इसके अलावा हजारों कारोबारियों का शेयर बाजार में करीब एक लाख करोड़ रुपये निवेश है। शेयरों के दाम गिरने से इनकी पूंजी को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। 

 

कानपुर की इन कंपनियों के शेयर गिरे 
कानपुर की 40 से ज्यादा कंपनियां इस आर्थिक आपदा की चपेट में आई हैं। इन कंपनियों को कुल 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आर्थिक सुस्ती के दौर में कंपनियों के लिए यह बड़ा झटका है। शहर की प्रमुख 13 कंपनियों के शेयर में गिरावट से ही इनकी 3500 करोड़ रुपये की वैल्यू कम हुई है।

सबसे बड़ा झटका जेके सीमेंट को लगा है। मार्च के महज 12 दिनों में जेके सीमेंट के शेयरों की कीमत में 353 रुपये की कमी आई है। इसके बाद गणेश इकोस्फेयर लिमिटेड के शेयर में 138 रुपये व फ्रंटियर स्प्रिंग लिमिटेड के शेयर में 112 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 

कंपनी                               12 मार्च का रेट  मार्च में अधिकतम गिरावट    नुकसान
कानपुर प्लास्टिक लिमिटेड       43                  66                  23
एक प्रकाशन समूह              50               74              24
कोठारी प्रोडक्ट्स लिमिटेड       39.9             70              30.1
गणेश इकोस्फेयर लिमिटेड      252              390            138
मिर्जा इंटरनेशनल लिमिटेड       40.75            65             24.25
सुपरहाउस लिमिटेड              61.0             94              32.2
प्रीमियर पाइप्स लिमिटेड           8.2               8.2             0
टेस्टी डेयरी स्पेशियलिटी          17                12              9
एमा इंडिया लिमिटेड              3.66              3.66           0
यस पक्का लिमिटेड               25                41             16
सुपर टेनरी लिमिटेड               1.52             2.93           1.41
जेके सीमेंट लिमिटेड            1151              1504          353
फ्रंटियर स्प्रिंग लिमिटेड            267.55          380           112.45 
जेके इंटरप्राइजेज लिमिटेड         2.78             4.27           1.49  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed