{"_id":"5f3b210de2df8c554c119459","slug":"the-price-of-luxury-houses-in-delhi-increased-more-than-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से ज्यादा बढ़े दिल्ली में लग्जरी मकानों के दाम","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
मुंबई से ज्यादा बढ़े दिल्ली में लग्जरी मकानों के दाम
Tue, 18 Aug 2020 06:00 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली में लग्जरी मकानों की कीमतों में मुंबई के मुकाबले ज्यादा तेजी आई है। अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर दिल्ली में लग्जरी मकानों के दाम 0.3 फीसदी बढ़े हैं, जबकि मुंबई में 0.6 फीसदी की गिरावट आई है। बंगलूरू में दाम 0.6 फीसदी बढ़े हैं।
विज्ञापन
संपत्ति सलाहकार नाइटफ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में लग्जरी आवासीय संपत्तियों की कीमतों में सालाना वृद्धि के मामले में दिल्ली 27वें और मुंबई 32वें स्थान पर है, जबकि बंगलूरू 26वें स्थान पर है। फिलिपीन की राजधानी मनीला सूची में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, जून तिमाही के दौरान दिल्ली में लग्जरी मकानों की कीमत बढ़कर 33,625 रुपये प्रति वर्ग फुट रही, जबकि बंगलूरू में 19,727 रुपये प्रति वर्ग फुट रही। हालांकि, मुंबई में दाम घटने के बावजूद 64,388 रुपये प्रति वर्ग फुट रहा। कीमतें बढ़ने के मामले में पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में दिल्ली ने पांच स्थान की छलांग लगाई है, जबकि बंगलूरू और मुंबई एक-एक पायदान चढ़े हैं।
विज्ञापन
11 साल में सबसे कम बढ़ी कीमतें
नाइटफ्रैंक के अनुसार, दुनिया के 45 शहरों में लग्जरी मकानों के दाम औसतन 0.9 फीसदी बढ़े हैं। यह 11 साल में सबसे कम सालाना वृद्धि है। मनीला में लग्जरी मकानों के दाम 14.4 फीसदी, टोक्यो में 8.60 फीसदी और स्वीडन के स्टॉकहोम में 4.40 फीसदी बढ़े हैं। बैंकॉक इस मामले में सबसे नीचे है। यहां कीमतें 5.8 फीसदी घटी हैं।
नाइटफ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं एमडी शिशिर बैजल ने कहा, कोरोना के कारण अमीर लोग रियल एस्टेट में निवेश से कतरा रहे हैं। इसके बदले वे सोने में पैसा लगा रहे हैं।