{"_id":"5f5bc6732a54293aa933134c","slug":"the-countrys-foreign-exchange-reserves-rose-by-58-2-million-dollar-to-a-new-record-level-of-542-01-billion-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का विदेशी मुद्रा भंडार 58.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.01 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 58.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.01 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
Sat, 12 Sep 2020 12:18 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, 4 सितंबर को भारत का विदेशी मुद्रा भण्डार समाप्त सप्ताह में 58.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.01 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। देश का विदेशी मुद्रा भण्डार पिछले सप्ताह (28 अगस्त) को 3.88 अरब डॉलर बढ़कर 541.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
इस समीक्षा सप्ताह में कुल भंण्डार का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां यानी एफसीए 26.9 करोड़ डॉलर से बढ़कर 498.36 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान स्वर्ण भंडार में 32.1 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 37.52 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन