फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली से पहले निवेशकों का निकला दिवाला, ऐतिहासिक गिरावट के पीछे ये पांच कारण

Mon, 09 Mar 2020 08:27 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Mon, 09 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
stock market news updates nse bse sensex, 5 Reasons why market crashes
गिरावट के बाद लोगों के चेहरों पर निराशा दिखी - फोटो : PTI
शेयर बाजार में होली से एक दिन पहले सोमवार को हाहाकार मच गया। सोमवार को बीएसई और एनएसई पर इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई जबकि निफ्टी 600 से ज्यादा अंक लुढ़का।  बाजार के धड़ाम होने की बड़ी वजह दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस को माना जा रहा है। मगर इसके अलावा भी कई ऐसे कारण रहे, जिनकी वजह से सोमवार को बाजार में हाहाकार मच गया। 


कोरोनावायरस 
  • दुनियाभर में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। इसका असर साफतौर पर अर्थव्यवस्था और बाजार पर देखा जा रहा है। 
  • इस वायरस की वजह से मूडीज ने वैश्विक मंदी की आशंका जताई है। 
  • कई अध्ययनों के मुताबिक कोरोनावायरस की वजह से 2.4 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। 
  • अकेले एशिया महाद्वीप में इस साल 211 बिलियन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। 

यस बैंक

stock market news updates nse bse sensex, 5 Reasons why market crashes
फाइल फोटो - फोटो : PTI
  • यस बैंक संकट का असर भी बाजार पर दिखा। इससे सरकारी कंपनियों और वित्त क्षेत्र पर दबाव बढ़ेगा।
  • बहुत से वित्तीय संस्थानों ने यस बैंक के बॉन्ड को काफी नीचे करके आंका है। 
  • राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी icra को आशंका है कि यस बैंक बॉन्ड के आगामी भुगतान से पीछे हट सकता है। 

कच्चे तेल में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट 

stock market news updates nse bse sensex, 5 Reasons why market crashes
बीएसई बिल्डिंग के बाहर निराश लोग - फोटो : PTI
  • कच्चे तेल में 29 साल की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट आई, जो बाजार के लिए अच्छी खबर नहीं।
  • कच्चे तेल की कीमतें 30 प्रतिशत तक गिर गईं, जिसका सीधा असर कई देशों के बाजार पर पड़ा। 
  • सऊदी अरब ने रूस की ओर से ओपेक देशों के साथ सहमति नहीं बनने के बाद कीमतों में भारी कटौती कर दी है। 
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1991 के बाद कच्चे तेल की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी निवेशक 

stock market news updates nse bse sensex, 5 Reasons why market crashes
मुंबई में बीएसई बिल्डिंग के बाहर का दृश्य - फोटो : PTI
  • इस साल मार्च में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से अब तक 13,156 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। 
  • जबकि इससे पहले छह महीने से इन्होंने भारतीय बाजार में मोटा निवेश किया था। 
  • जानकारी के मुताबिक 2 से 6 मार्च के बीच एफपीआई ने शेयर बाजारों से 8,997.46 करोड़ रुपये और बांड बाजार से 4,159.66 करोड़ रुपये निकाले। 
विज्ञापन
stock market news updates nse bse sensex, 5 Reasons why market crashes
मुंबई की बीएसई बिल्डिंग - फोटो : PTI
विदेशी बाजार 
  • भारत ही नहीं कोरोनावायरस की वजह से दुनियाभर के बाजारों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 
  • जापान का निक्केई 5.2%, ऑस्ट्रेलियाई वायदा बाजार 6.4% गिर गए। जबकि डॉय जोंस 256 अंक और नैस्डेक भी 161 अंक नीचे गिर गए। ब्रिटेन में भी हालात ऐसे ही रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed