फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Startups ›   Social networking startup Slick raised $1.6 million in seed led by WEH Ventures

Slick Funding: सोशल नेटवर्किंग स्टार्टअप स्लिक ने 1.6 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई, ये है कंपनी का प्लान

Wed, 10 May 2023 05:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 10 May 2023 05:33 PM IST
सार

Slick Startup Funding: बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप का उद्देश्य अभिनव सुविधाओं के माध्यम से नए सोशल कनेक्शन की खोज के लिए मंच विकसित करना है। इसके अलावा, स्लिक पुराने डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र को हटाकर एक नया मंच प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

विज्ञापन
Social networking startup Slick raised $1.6 million in seed led by WEH Ventures
Startup

विस्तार

सोशल नेटवर्किंग स्टार्टअप स्लिक ने डब्ल्यूईएच वेंचर्स के नेतृत्व में 1.6 मिलियन डॉलर जुटा लिए हैं। कंपनी को फंडिंग करने वालों में आईसीड वेंचर्स, ऑल इन कैपिटल, मौजूदा निवेशक टाइटन कैपिटल, सुमित गुप्ता (कॉइन सीडीएक्स संस्थापक और सीईओ), सुभ मल्होत्रा (एमपीएल के सह-संस्थापक), आशुतोष वलानी और प्रियांक शाह (रेनी के सह-संस्थापक), विवेक सिन्हा (सीओओ अनअकेडमी), अमित कुमार (सह-संस्थापक और सीईओ नोब्रोकर), अभिषेक गोयल (सह-संस्थापक ट्रैक्सन), रोहित भट (सीईओ 99 गेम्स), अर्जुन वियाद्या (सह-संस्थापक वी 3 वेंचर्स), और अंकित अग्रवाल (पार्टनर अल्टेरिया कैपिटल) आदि शामिल हैं। स्लिक ओर से कहा गया है कि इस फंडिंग का इस्तेमाल उपभोक्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने, इनोवेशन करने और उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल में किया जाएगा।

विज्ञापन

नए सोशल कनेक्शन की खोज के लिए मंच विकसित करेगा स्लिक

बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप का उद्देश्य अभिनव सुविधाओं के माध्यम से नए सोशल कनेक्शन की खोज के लिए मंच विकसित करना है। इसके अलावा, स्लिक पुराने डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र को हटाकर एक नया मंच प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। वर्तमान में सोशल मीडिया का वास्तविक उद्देश्य जो लोगों को जोड़ना है कमजोर पड़ गया है। स्लिक के सीटीओ रचित बंसल का कहना है, "आज की पीढ़ी ने सोशल नेटवर्क का वह पक्ष नहीं देखा है जहां इंस्टाग्राम दोस्तों के साथ फोटो साझा करने का मंच था और फेसबुक पर आप दोस्तों को 'पोक' कर सकते थे।" स्लिक की स्थापना 2022 में अनअकैडमी के पूर्व कार्यकारी अर्चित नंदा ने की थी। कंपनी दावा करती है कि भारत में उसके 5000 से अधिक स्कूलों और कॉलेजों में 10 लाख से अधिक यूजर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed