फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Startups ›   India to launch BRICS Startup Forum Piyush Goyal holds meeting with BRICS Industry Ministers

BRICS: ब्रिक्स स्टार्टअप मंच की शुरुआत करेगा भारत, पीयूष गोयल ने ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों के साथ की बैठक

Wed, 09 Aug 2023 05:54 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 09 Aug 2023 05:54 AM IST
सार

भारत इस क्षेत्र में ब्रिक्स सदस्यों की मदद कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बैठक में ब्रिक्स देशों के उद्योग मंत्रियों ने एक संयुक्त घोषणा को अपनाया, जिसमें ब्रिक्स देशों के बीच डिजिटलीकरण, औद्योगीकरण, नवाचार, समावेशन और निवेश को बढ़ावा देने की जरूरत पर सहमति जताई गई है। 

विज्ञापन
India to launch BRICS Startup Forum Piyush Goyal holds meeting with BRICS Industry Ministers
पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को बताया कि भारत निवेशकों, इनक्यूबेटरों और उद्यमियों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इस साल ब्रिक्स स्टार्टअप मंच की शुरुआत करेगा। गोयल ने ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की सातवीं बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए कहा, स्टार्टअप इंडिया पहल से देश में लगभग एक लाख स्टार्टअप का गठन हुआ है।

विज्ञापन

भारत इस क्षेत्र में ब्रिक्स सदस्यों की मदद कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बैठक में ब्रिक्स देशों के उद्योग मंत्रियों ने एक संयुक्त घोषणा को अपनाया, जिसमें ब्रिक्स देशों के बीच डिजिटलीकरण, औद्योगीकरण, नवाचार, समावेशन और निवेश को बढ़ावा देने की जरूरत पर सहमति जताई गई है। बता दें, दुनिया के पांच सबसे बड़े विकासशील देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स में शामिल हैं। ये सभी देश 41 फीसदी वैश्विक आबादी, 24 फीसदी वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद और 16 फीसदी वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विज्ञापन

संगठन के विस्तार पर भारत को आपत्ति नहीं
विदेश मंत्रालय ने बीते सप्ताह उन खबरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि भारत को ब्रिक्स के विस्तार से आपत्ति है और इसी वजह से पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका नहीं जा रहे हैं। इसे लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, भारत विस्तार पर पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुका है। ब्रिक्स सदस्य पूर्ण परामर्श और सर्वसम्मति के आधार पर ब्रिक्स विस्तार प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों व प्रक्रियाओं पर आंतरिक चर्चा के आधार पर इसका विस्तार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिखर सम्मेलन में बाधा पैदा करने के लिए फैलाई जा रहीं अफवाहें : अफ्रीकी विदेश मंत्री
ब्रिक्स का 15वां शिखर सम्मेलन 22 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाला है। दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री नालेदी पंडोर ने सोमवार को कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामाफोसा को आश्वस्त किया है कि वे सम्मेलन में जरूर आएंगे। पंडोर ने कहा, कुछ अज्ञात तत्व सम्मेलन में बाधा पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं और इसी वजह से यह अफवाह फैलाई गई कि पीएम मोदी नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed