फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Startups ›   Freshworks Faces Another Round Of Layoffs Amidst Performance Reviews, Senior Positions Affected

Layoffs: फिर छंटनी की मार, छह महीने में तीसरी बार इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Mon, 12 Jun 2023 01:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 12 Jun 2023 01:55 PM IST
सार

Freshworks Layoffs: कंपनी ने छंटनी के पीछे प्रदर्शन समीक्षाओं को कारण बताया है और इस बार छंटनी ने मुख्य रूप से उत्पाद, इंजीनियरिंग और गो-टू-मार्केट (जीटीएम) टीमों में वरिष्ठ पदों को प्रभावित किया। जीटीएम टीम में विपणन, रणनीति और सक्षमता विभाग से जुड़े लोग शामिल है।

विज्ञापन
Freshworks Faces Another Round Of Layoffs Amidst Performance Reviews, Senior Positions Affected
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

एक और अमरिकी कंपनी से छंटनी की खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार नैस्डेक में लिस्टेड सास यूनिकॉर्न कंपनी फ्रेशवर्क ने बार फिर छंटनी करने का फैसला किया है। इस बार की छंटनी में कंपनी से जुड़े अलग-अलग टीमों के सदस्य प्रभावित हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने छंटनी के पीछे प्रदर्शन समीक्षाओं को कारण बताया, जिसने मुख्य रूप से उत्पाद, इंजीनियरिंग और गो-टू-मार्केट (जीटीएम) टीमों में वरिष्ठ पदों को प्रभावित किया। जीटीएम टीम में विपणन, रणनीति और सक्षमता विभाग से जुड़े लोग शामिल है।

विज्ञापन

छह महीने में कंपनी ने तीसरी बार की छंटनी, दिसंबर और मार्च में भी लोगों को निकाला था

कर्मचारियों को व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से छंटनी के बारे में पता चला, क्योंकि कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई थी। छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों की सही संख्या अज्ञात बनी हुई है। बीते छह महीने के दौरान कंपनी में हुई यह तीसरी छंटनी है। इससे पहले दिसंबर 2022 और मार्च 2023 में भी कंपनी ने कर्मचारियों को काम से निकाला था।

विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर में 90 लोगों की गई थी नौकरी

बीते साल दिसंबर में हुई छंटनी में कंपनी ने 90 लोगों को नौकरी से निकाला था, जो कि कंपनी के कुल कार्यबल का करीब दो प्रतिशत था। मार्च में कितने कर्मचारियों की छंटनी की गई थी इसकी कंपनी की ओर से पुष्टि नहीं की गई थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान 114-125 कर्मचारी छंटनी से प्रभावित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

2010 में हुई थी कंपनी की स्थापना, 5000 से अधिक लोग करते हैं काम

फ्रेशवर्क्स की स्थापना 2010 में की गई थी। यह कंपनी ग्राहक सेवा, समर्थन, ग्राहक जुड़ाव और आईटी सेवा प्रबंधन के लिए सॉफ्टवेयर समाधान जैसी सेवाएं प्रदान करता है। लिंक्डइन पर दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी में लगभग 5,000 अधिक लोग काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed