फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Startups ›   Flipkart related Servicing Startup Jeeves have deal with 100 global brands with servicing

Jeeves: फ्लिपकार्ट की कंपनी ने सैमसंग-गूगल समेत 100 से अधिक ब्रांडों से किया करार, सर्विसिंग होगा आसान

Mon, 17 Jul 2023 08:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 17 Jul 2023 08:08 PM IST
सार

Jeeves: कंपनी की सीईओ डॉ. निपुण शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि हमारा लक्ष्य भरोसेमंद सर्विस प्रोवाइडर के जरिये ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट की इंस्टॉलेशन, रिपेयरिंग एवं मैंटेनेंस जैसी सुविधाओं को आसान बनाना है। शर्मा ने बताया कि उत्पादों की खरीद के बाद एंड-टू-एंड सर्विस प्रदान करने के लिए 2014 में फ्लिपकार्ट और जीव्स के बीच साझेदारी हुई थी।

विज्ञापन
Flipkart related Servicing Startup Jeeves have deal with 100 global brands with servicing
फ्लिपकार्ट जीव्स - फोटो : फ्लिपकार्ट जीव्स

विस्तार

आजकल ऑनलाइन खरीदारी चलन बढ़ा है। ऑनलाइन खरीदारी करने वालों की चिंता का सबसे बड़ा कारण रहता है उत्पादों की सर्विसिंग से जुड़ी प्रक्रिया का जटिल होना। कई बार ग्राहकों को सर्विसिंग के मामले में निराशा हाथ लगती है। हालांकि अब इस काम को आसान बनाने का बीड़ा फिल्पकार्ट की ओर से अधिगृहित कंपनी जीव्स ने उठाया है। कंपनी केवल फ्लिपकार्ट ही नहीं बल्कि ऑनलाइन या ऑफलाइन कहीं से भी खरीदी गई इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की सर्विसिंग के लिए अपनी सेवाएं मुहैया कराती हैं। जीव्स ने अब तक 100 से ज्यादा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के साथ साझेदारी की है, जिनमें सैमसंग व गूगल पिक्सल जैसे नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन

2014 में फ्लिपकार्ट और जीव्स में हुई थी साझेदारी

कंपनी के सीईओ डॉ. निपुण शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमारा लक्ष्य भरोसेमंद सर्विस प्रोवाइडर के जरिये ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट की इंस्टॉलेशन, रिपेयरिंग एवं मैंटेनेंस जैसी सुविधाओं को आसान बनाना है। शर्मा ने बताया कि उत्पादों की खरीद के बाद एंड-टू-एंड सर्विस प्रदान करने के लिए 2014 में फ्लिपकार्ट और जीव्स के बीच साझेदारी हुई थी। जब जीव्स का अधिग्रहण किया गया था, तब यह एक इंस्टॉलेशन कंपनी थी। 2017 में फ्लिपकार्ट ने मोबाइल्स एवं आईटी प्रोडक्ट्स के लिए रिपेयर सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी एफ1 इन्फो सॉल्यूशंस का अधिग्रहण किया था। यह कंपनी जीव्स का हिस्सा बन गई। उस अधिग्रहण से मोबाइल्स, आईटी प्रोडक्ट्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी के उत्पादों को लेकर सेल्स से रिपेयर तक फ्लिपकार्ट की सेवाओं में विस्तार आया। कंपनी का लक्ष्य भारत में एक मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करना है। जीव्स कहीं से भी खरीदे गए घरेलू उपकरण, मोबाइल, आईटी प्रोडक्ट्स, फर्नीचर, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स समेत विभिन्न कैटेगरी के उत्पादों की विस्तृत रेंज के लिए सेवाएं प्रदान करती है।

विज्ञापन

देश के 19,000 पिन कोड पर कंपनी की सेवाएं उपलब्ध

शर्मा के अनुसार जीव्स, इंस्टॉलेशन, डेमो, रिपेयर, मैंटेनेंस और वीएएस (वैल्यू एडेड सर्विस) जैसे प्रोटेक्शन एवं एक्सटेंडेड वारंटी, इनबाउंड, आउटबाउंड एवं नॉन-वॉइस कस्टमर केयर सर्विस के रूप  मौजूदा पोस्ट-परचेज सॉल्यूशंस के साथ-साथ 'होम सर्विसेज' की सुविधा भी देती है। जिसका उद्देश्य खरीद के बाद सीधे ग्राहकों को सुविधाजनक तरीके से विभिन्न सेवाएं प्रदान करना है। जीव्स का लक्ष्य भरोसेमंद सर्विस प्रोवाइडर के जरिये ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट की इंस्टॉलेशन, रिपेयरिंग एवं मैंटेनेंस जैसी सुविधाओं को आसान बनाना है। जीव्स के पास 40 से ज्यादा श्रेणियों में 100 से ज्यादा राष्ट्रीय एंव अंतरराष्ट्रीय ब्रांड में सर्विसिंग का अनुभव है और 400 से ज्यादा शहरों में इसकी उपस्थिति है। व्यापक अनुभव और मौजूदगी के साथ ही जीव्स के पास 9000 से ज्यादा प्रशिक्षित विशेषज्ञ हैं, जो सुनिश्चित करते हैं कि ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ सेवा मिले। जीव्स देशभर में 19,000 पिन कोड पर सेवाएं प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed