फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Startups ›   Corporate Affairs Ministry orders inspection of Byjus account books

Byju's: बायजू की मुश्किलें बढ़ीं, बही-खाते का होगा ऑडिट; कॉरपोरेट मंत्रालय ने छह हफ्ते में मांगी जांच रिपोर्ट

Wed, 12 Jul 2023 07:10 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 12 Jul 2023 07:10 AM IST
सार

कंपनी के आंतरिक मूल्यांकन के बाद और निरीक्षण के निष्कर्षों के आधार पर सरकार तय करेगी कि मामले को गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) में ले जाने की जरूरत है या नहीं।

विज्ञापन
Corporate Affairs Ministry orders inspection of Byjus account books
बायजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एडटेक कंपनी बायजू की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब केंद्र सरकार ने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय को बायजू के बही-खातों के जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट 6 सप्ताह में सौंपनी होगी। बायजू के ऑडिटर डेलॉय और बोर्ड के तीन सदस्यों ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था। कंपनी के आंतरिक मूल्यांकन के बाद और निरीक्षण के निष्कर्षों के आधार पर सरकार तय करेगी कि मामले को गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) में ले जाने की जरूरत है या नहीं। यह निरीक्षण बायजू के लिए एक नया सिरदर्द होगा।

विज्ञापन


कंपनी का मूल्यांकन पिछले फंडिंग दौर में 22 अरब डॉलर था, जो घटकर एक चौथाई रह गया है। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी को 4,588 करोड़ का घाटा हुआ था। वह अपने कर्ज समझौते की कुछ शर्तों का उल्लंघन करने के बाद 1.2 अरब डॉलर के टर्म लोन के पुनर्गठन के लिए बातचीत फिर से शुरू कर रही है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अप्रैल, 2023 में फेमा कानूनों के संभावित उल्लंघन को लेकर बंगलूरू में बायजू के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed