फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   SpiceJet restarts flights to Sikkim’s Pakyong airport from Kolkata, Delhi

SpiceJet: कोलकाता-दिल्ली से सिक्किम के पाक्योंग हवाई अड्डे के लिए उड़ानें फिर बहाल, जानें क्या रहेगा शेड्यूल

Thu, 04 Apr 2024 07:13 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 04 Apr 2024 07:13 PM IST
सार

SpiceJet: विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने कोलकाता और दिल्ली से सिक्किम के पाक्योंग हवाई अड्डे के लिए अपना उड़ान संचालन फिर बहाल कर दिया है।दिल्ली-पाक्योंग मार्ग पर हफ्ते में पांच दिन उड़ानें संचालित होंगी।

विज्ञापन
SpiceJet restarts flights to Sikkim’s Pakyong airport from Kolkata, Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फेसबुक/फ्लाइ स्पाइसजेट

विस्तार

किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने कोलकाता और दिल्ली से सिक्किम के पाक्योंग हवाई अड्डे के लिए अपना उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया। दिल्ली-पाक्योंग मार्ग पर हफ्ते में पांच दिन उड़ानें संचालित होंगी। जबकि कोलकाता-पाक्योंग मार्ग पर प्रतिदिन उड़ानें संचालित होंगी। एयरलाइन ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

एयरलाइन ने कहा, हम आगामी व्यस्त यात्रा सीजन से पहले अयोध्या और पाक्योंग तक कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर खुश हैं। स्पाइसजेट के मुख्य व्यवसाय अधिकारी देबोजो महर्षि ने कहा, बेड़े के विस्तार के साथ हम नए मार्गों पर उड़ानों को शुरू करने और प्रमुख लोगों के लिए सेवाओं को बहाल करने के लिए तैयार हैं। एयरलाइन की सेवाएं 31 मार्च को फिर से शुरू हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक्योंग हवाई अड्डे के कार्यवाहक हवाई अड्डा निदेशक (एपीडी) बीटी पोटे ने बताया कि गर्मियों के दौरान पाक्योंग हवाई अड्डे के लिए उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने से हिमालयी राज्य में बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा, सेवाएं बहाल होने के बाद से सभी उड़ानें भरी हुई हैं। मौसम बहुत अच्छा है और हम मानसून के दौरान भी हवाई अड्डे तक उड़ानों के रखरखाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों से हवाई अड्डे तक सड़क संपर्क भी पर्यटकों की परेशानी मुक्त यात्रा के लिए अच्छा है। 

विज्ञापन

टेबल-टॉप रनवे वाले इस हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाओं को कुछ परिचालन कारणों से करीब छह महीने पहले निलंबित कर दिया गया था। स्पाइसजेट ने 2018 में पाक्योंग हवाई अड्डे के लिए उड़ान संचालन शुरू किया था। लेकिन कम दृश्यता सहित विभिन्न परिचालन कारणों से सेवाएं नियमित नहीं रहीं। 

समय-सारणी (शेड्यूल) के मुताबिक, विमान कोलकाता से रोजाना सुबह 8.05 बजे उड़ान भरेगा और 9.35 बजे पाक्योंग पहुंचेगा। फिर वहां से सुबह 10.30 बजे रवाना होकर 12.10 बजे कोलकाता पहुंचेगा। इसी तरह नई दिल्ली से विमान सुबह 9.45 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 12.400 बजे सिक्किम के हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। विमान 1.10 बजे वापसी के लिए उड़ान भरेगा और शाम 4.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed