फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Share Market Update Today Stock Market GIFT Nifty Signals Positive Start Sensex News in Hindi

Share Market Opening Bell: हरे निशान पर शेयर बाजार; शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी 23000 के पार

Wed, 29 Jan 2025 10:10 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 29 Jan 2025 10:10 AM IST
विज्ञापन
Share Market Update Today Stock Market GIFT Nifty Signals Positive Start Sensex News in Hindi
Share Market - फोटो : Amar Ujala

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 355.87 अंक चढ़कर 76,257.28 अंक पर पहुंचा। ऐसे ही निफ्टी 92.8 अंक की बढ़त के साथ 23,050.05 अंक पर पहुंच गया है। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.61 डॉलर पर पहुंच गया है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,920.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन


ऐसी रही बाजार की चाल
घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 355.87 अंक की बढ़त के साथ 76,257.28 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 92.8 अंक चढ़कर 23,050.05 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेसक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, जोमैटो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बंद रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत फिसलकर 77.37 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।


रुपये में शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट
विदेशी पूंजी की सतत निकासी, तेल आयातकों की ओर से डॉलर की निरंतर मांग तथा कमजोर जोखिम क्षमता के कारण रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे कमजोर होकर 86.61 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 86.58 पर खुला और फिर फिसलकर 86.61 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को 26 पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.57 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed