फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Share Market Update Today GIFT Nifty 50 Negative Start Indian Stock Market Sensex Updates in Hindi

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला; रुपया सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर

Mon, 13 Jan 2025 09:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 13 Jan 2025 09:30 AM IST
सार

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,254.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन
Share Market Update Today GIFT Nifty 50 Negative Start Indian Stock Market Sensex Updates in Hindi
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 843.67 अंक गिरकर 76,535.24 और निफ्टी 258.8 अंक गिरकर 23,172.70 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे टूटकर 86.27 के सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,254.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी रही बाजार की चाल
कमजोर वैश्विक रुझानों और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 843.67 अंक की गिरावट के साथ 76,535.24 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 258.8 अंक फिसलकर 23,172.70 अंक पर रहा।


किसे नुकसान-किसे फायदा?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, जोमैटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ में रहे।

अन्य बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.05 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

रुपया शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक निचले स्तर पर
रुपये में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में जारी रहा और अस्थिर वैश्विक संकेतों के बीच मजबूत अमेरिकी मुद्रा के कारण वह 27 पैसे टूटकर 86.31 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.12 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर 86.31 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 27 पैसे की भारी गिरावट दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed