फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   share market down due to oil and rupee

तेल और रुपये की चिंता से फिसला बाजार, सेंसेक्स ने लगाया 346 अंकों का गोता

Tue, 13 Nov 2018 04:55 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 04:55 AM IST
विज्ञापन
share market down due to oil and rupee

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के साथ रुपये में कमजोरी की खबर आने से सोमवार को कारोबार के अंत में बीएसई में बिकवाली चल निकली जिससे सेंसेक्स करीब 346 अंकों का गोता लगा गया। बिकवाली का जोर मुख्य रूप से वाहन और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में रहा। निफ्टी भी 103 अंक गिरकर 10,482.20 अंक पर आ गया। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड में चार दिनों से चली आ रही लगातार गिरावट थम गई और यह 2.09 फीसदी बढ़कर 71.62 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इसके भाव में बढ़ोतरी तेल के उत्पादन में कटौती की ओपेक की घोषणा के बाद हुई। 

विज्ञापन

एशियाई और यूरोपीय बाजार में सुस्त कारोबार का भी बाजार पर असर

क्रूड के असर से डॉलर के मुकाबले रुपया कारोबार के दौरान 57 पैसे गिरकर 73 के नीचे जाकर 73.07 रुपये पर चला गया। औद्योगिक आंकड़े की संभावना से भी बाजार उहापोह में रहा। इसके अलावा वैश्विक बाजार में खास तौर पर एशियाई और यूरोपीय बाजार में सुस्त कारोबार का भी बाजार पर असर पड़ा। 

सुबह में कारोबार की शुरूआत मजबूती से हुई और सेंसेक्स 35,287.49 के मजबूत स्तर पर खुला और कारोबार के दौरान यह बढ़कर 35,333.22 के स्तर तक गया। बाद में बिकवाली चलने से यह फिसलकर 34,756.80 के स्तर तक आ गया। कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 345.56 अंक गिरकर 34,812.99 पर बंद हुआ। 

इस तरह से बाजार में करीब 576 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा। निफ्टी 103 अंक गिरकर 10,482.20 पर बंद हुआ। बीते शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कुल 614.14 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की जबकि घरेलू निवेशकों ने 337.28 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed