{"_id":"5767722b4f1c1b5a5611c13b","slug":"sensex-opens-153-40-lower-currently-at-26472-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजन फैक्टर: 153 अंकों की गिरावट के साथ खुला शेयर मार्केट","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
राजन फैक्टर: 153 अंकों की गिरावट के साथ खुला शेयर मार्केट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई शेयर बाजार में सोमवार को कुछ गिरावट देखने का मिला। जहां सेंसेक्स 153.40 अंक की गिरावट के साथ 26472.51 पर खुला वहीं निफ्टी 8111.10 अंको पर रहा। सेंसेक्स के गिरावट के लिए आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के उस फैसले को भी मुख्य वजह माना जा रहा है जिसमें उन्होंने कार्यकाल पूरा होने के बाद गवर्नर का पद छोड़ देने की बात कही।
विज्ञापन
राजन को लेकर पिछले दो दिनों से चल रही खबरों के बाद आर्थिक विशेषज्ञों ने इस बात की आशंका जताई थी कि सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है और ऐसा ही हुआ भी। सेंसेक्स में 153 अंकों की गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
इसके अलावा सोमवार को रुपये में भी 60 पैसे की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 67.68 रुपये रहा। इन सभी गिरावटों के लिए राजन के फैसले को कुछ हद तक जिम्मेदार माना जा रहा है। उनके फैसले के बाद उद्योग जगत ने भी इस बात की आशंका जाहिर की थी कि इससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। यह गिरावट शायद इसी का नतीजा है।
विज्ञापन