फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Resolutions of both Binani and Essar were within rules said Board of india bankruptcy

बिनानी और एस्सार की समाधान योजना कानूनी दायरे में : आईबीबीआई

Mon, 11 Mar 2019 05:21 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Mon, 11 Mar 2019 05:21 AM IST
विज्ञापन
Resolutions of both Binani and Essar were within rules said Board of india bankruptcy
फाइल फोटो

भारतीय दिवालिया एवं ऋण शोधन बोर्ड (आईबीबीआई) ने कहा कि एस्सार स्टील और बिनानी सीमेंट की कीमत अधिक से अधिक रखने को मंजूरी देने के संदर्भ में उसे कोई विरोधाभास नहीं हुआ। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनएलसीटी) की अहमदाबाद पीठ ने रुइया के 54,389 करोड़ रुपये के समाधान सौदे को ठुकराते हुए आर्सेलर मित्तल के 42,000 करोड़ रुपये की समाधान योजना को मंजूरी दे दी है। हाल ही में बिनानी सीमेंट मामले में एनसीएलटी की कोलकाता पीठ में अल्ट्राटेक सीमेंट की समाधान प्रक्रिया को मंजूरी दी थी। 

विज्ञापन


अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा पेश की गई पेशकश डालमिया भारत समूह द्वारा पेश की गई पेशकश से अधिक है। मामले में कॉरपोरेट समाधान योजना की अधिकांश कीमत को लेकर भारी चर्चा हुई। एस्सार स्टील और बिनानी सीमेंट समाधान मुद्दे पर पूछे जाने पर आईबीबीआई के चेयरमैन एमएस साहू ने कहा कि नियमों के आधार पर पहले मंजूरी पा चुकी बिनानी को शेयरधारकों के हित को संतुलित न करने के कारण बाद में खारिज कर दिया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अधिकांश मूल्य कर्जदार की संपत्ति है न कि कर्जदार की। यह वित्तीय संस्थानों द्वारा वसूली नहीं बल्कि कॉरपोरेट कर्जदारों के लिए अधिकांश मूल्य है। अगर कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) से इसे मंजूरी मिल जाती है तो यह बिनानी के साथ साथ आर्सेलर मित्तल के लिए भी मान्य है। उन्होंने आगे कहा कि वाणिज्यिक मामलों में सीओसी सर्वोच्च है लेकिन सर्वोच्चता कानून के दायरे में रहनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed