फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Reserve Bank of India can make loans cheaper to handle falling growth rate

गिरती विकास दर को संभालने के लिए कर्ज और सस्ता कर सकता है आरबीआई

Mon, 02 Dec 2019 03:59 AM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 02 Dec 2019 03:59 AM IST
सार

  • विकास दर और उत्पादन में लगातार गिरावट के बीच एमपीसी बैठक कल से 
  • 5.15 फीसदी है अभी रेपो रेट जिसमें 0.25 फीसदी कटौती की उम्मीद है
  • मंगलवार से शुरू होगी बैठर, पांच दिसंबर को दरों पर कटौती की घोषणा
  • शक्तिकांत दास के गवर्नर बनने के बाद हर एमपीसी बैठक में रेपो दर घटी

विज्ञापन
Reserve Bank of India can make loans cheaper to handle falling growth rate

विस्तार

साढ़े छह साल से भी नीचे पहुंच चुकी विकास दर को संभालने के लिए आरबीआई एक बार फिर ब्याज दरें घटाने का फैसला कर सकता है। मौद्रिक नीति समिति की मंगलवार से शुरू हो रही बैठक में 5 दिसंबर को नीतिगत दरों पर कटौती की घोषणा होगी। बैंकरों और विशेषज्ञों का अनुमान है कि रिजर्व बैंक इस साल लगातार छठी बार रेपो रेट कटाएगा।

विज्ञापन


दिसंबर, 2018 में शक्तिकांत दास के गवर्नर पद संभालने के बाद से आरबीआई ने हर एमपीसी बैठक में रेपो दरें घटाई हैं। 2019 में अभी तक पांच बार की बैठक में कुल 1.35 फीसदी की कटौती की जा चुकी है। बावजूद इसके अर्थव्यवस्था को गति मिलना तो दूर, लगातार गिरावट दिख रही है। जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में विकास दर 4.5 फीसदी पहुंच गई, जो पहली तिमाही में 5 फीसदी और पिछले साल की समान तिमाही में 7 फीसदी रही थी। गवर्नर पहले ही संकेत दे चुके हैं कि विकास दर में सुधार आने तक नीतिगत दरों में कटौती जारी रहेगी। 
विज्ञापन


आईएसएच मार्किट के एशिया प्रशांत क्षेत्र के मुख्य अर्थशास्त्री राजीव बिस्वास ने कहा कि अर्थव्यवस्था और राजकोषीय स्थिति को देखते हुए काफी उम्मीद है कि आरबीआई मौद्रिक समीक्षा में नरम रुख बरकरार रखेगा। आरबीएल बैंक की अर्थशास्त्री रजनी ठाकुर का कहना है कि दूसरी छमाही में विकास दर सुधारने के लिए रिजर्व बैंक के 0.25 फीसदी की एक और कटौती करने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed