फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   RBI governor urjit patel appears before parliamentary panel

भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर उर्जित पटेल संसदीय पैनल के सामने हुए पेश

Tue, 27 Nov 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Nov 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
RBI governor urjit patel appears before parliamentary panel
उर्जित पटेल - फोटो : getty
आरबीआई (RBI) के गवर्नर उर्जित पटेल मंगलवार को संसद की स्थायी समिति के सामने पेश हुए। इस बैठक में उन्होंने काफी सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अन्य मुद्दों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का प्रदर्शन और एनपीए की स्थिति पर भी संक्षेप में चर्चा की। बता दें कि पटेल पहले 12 नवंबर को पैनल के सामने पेश होने वाले थे।  
विज्ञापन


इस दौरान पटेल से केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक के बीच चल रहे मतभेद पर भी सवाल किए गए। बता दें कि इससे पहले बैंक बोर्ड की कई घंटे तक बैठक चली थी। जिसमें कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई थी। बैठक में आरबीआई और सरकार में भी कई मुद्दों पर सहमति बनी थी। जबकि कई ऐसे मुद्दे भी थी जिनमें सहमति नहीं बन पाई थी। 
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल मंगलवार को संसद की एक समिति के समक्ष पेश हुए और नोटबंदी तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में फंसे कर्ज (एनपीए) की स्थिति समेत अन्य मामलों के बारे में जानकारी दी। पटेल को 12 नवंबर को समिति के समक्ष उपस्थित होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि वित्त पर संसद की स्थायी समिति के एजेंडे में नवंबर 2016 में पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट को चलन से हटाने, आरबीआई में सुधार, बैंकों में दबाव वाली परिसंपत्तियों तथा अर्थव्यवस्था की स्थिति सूचीबद्ध है।


RBI गवर्नर समिति के समक्ष ऐसे समय पेश हो रहे हैं जब केंद्रीय बैंक तथा वित्त मंत्रालय के बीच कुछ मुद्दों को लेकर गहरा मतभेद है। इन मुद्दों में आरबीआई के पास पड़े आरक्षित कोष का उचित आकार क्या हो तथा लघु एवं मझोले उद्यमों के लिये कर्ज के नियमों में ढील के मामले शामिल हैं। 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाली 31 सदस्यीय समिति के सदस्य हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed