फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   railways introduce new time table for seven hundred trains

रेलवे की नई समय-सारणीः आज से 700 ट्रेनों की गति बढ़ी, इस वजह से नहीं होगी घोषणा

Wed, 01 Nov 2017 12:48 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 01 Nov 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
railways introduce new time table for seven hundred trains

ट्रेनों की लेटलतीफी को दूर करने को लेकर रेलवे काफी संजीदा दिखाई दे रहा है। ट्रेनों के देर से होने वाले परिचालन को दूर करने के लिए इस बार नई समय-सारणी में फोकस किया गया है।

विज्ञापन


700 ट्रेनों को गति दी गई है, वहीं दो तेजस, दो हमसफर, दो अंत्योदय ट्रेन चलाकर भी कम समय में यात्रा कराने की कवायद की गई है। हालांकि किस दिन से यह ट्रेनें चलेगीं, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। उत्तर रेलवे के 82 ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। इनमें 5 मिनट से 170 मिनट पहले ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।  
विज्ञापन


पढ़ें- देश के हर छोटे से छोटे रेलवे स्टेशन पर बनेगा प्लेटफॉर्म, मुंबई-दिल्ली में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक
विज्ञापन
विज्ञापन


6 घंटे में लखनऊ तो 3 घंटे में चंडीगढ़
नई समय सारणी में दो तेजस ट्रेन को शुमार कर लिया गया है। 12 कोच वाली इस ट्रेन के चलने से नई दिल्ली-चंडीगढ़ व आनंद विहार-लखनऊ के बीच दूरी सिमट जाएगी। नई दिल्ली-चंडीगढ़ (22425/22426) महज 3 घंटे 5 मिनट में और आनंद विहार से लखनऊ (12585/12586) महज 6 घंटे 30 मिनट में यात्रा तय की जा सकेगी। 11 कोच वाली इस ट्रेन का स्टॉपेज कानपुर भी होगा। 

दिल्ली-चंडीगढ़ बुधवार को छोड़ दोनों दिशाओं में सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 9:30 बजे चलेगी व चंडीगढ़ दोपहर 12:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। आनंद विहार-लखनऊ तेजस बृहस्पतिवार को छोड़ सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 6:50 बजे चलकर कानपुर सुबह 8:05 बजे पहुंचेगी व आनंद विहार दोपहर 1:20 बजे पहुंचेगी।  
   
तेजस के अलावा दो हमसफर ट्रेन भी चलेगी। इनमें 18 कोच वाली एक हमसफर जम्मूतवी-सियालदाह (22317/22318) व दूसरी आनंद विहार-इलाहाबाद के बीच चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन रात के 10:20 बजे चलेगी व लखनऊ इलाहाबाद सुबह 6:10 बजे पहुंचेगी। 

​18 कोच वाली अंत्योदय एक्सप्रेस भी

railways introduce new time table for seven hundred trains

नई समय सारणी में दो 18 कोच वाली अंत्योदय ट्रेन को भी शुमार किया गया है। यह ट्रेन दरभंगा-जलंधर (22451/22452) व फिरोजपुर-बिलासपुर (22895/22896) के बीच चलेगी।      
उत्तर रेलवे ने 82 ट्रेनों की गति बढ़ाई 
उत्तर रेलवे ने अपनी नई समय-सारणी में 82 ट्रेनों को गति देने के साथ ही 8 ट्रेन को आनंद विहार से चलाने, 27 ट्रेन जो चल रही है उसे भी नई समय सारणी में डाला गया है। इसके अलावा पिछले दिनों विस्तारित की गई ट्रेन, मेल से सुपरफास्ट की गई ट्रेन, मेमू में बदली गई लोकल ट्रेन, समय से पूर्व चलाई गई ट्रेन, पुर्ननिर्धारित की गई ट्रेन, परिवर्तित रूट से चलाई गई ट्रेन को भी शमिल किया गया है।      

गुजरात व हिमाचल की ट्रेन का ब्यौरा नहीं दिखा
नई समय सारणी में गुजरात व हिमाचल की तरफ संचालित होने वाली ट्रेनें ना के बराबर दिखेंगी। दरअसल दोनों प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। वहां अचार संहिता भी लागू हो गई है।

चुनाव आयोग ने रेलवे से कहा है कि नई समय सारणी को ज्यादा बढ़ा-चढ़ा कर प्रचारित नहीं किया जाए। लिहाजा ना तो समय सारणी विधिवत तरीके से रेल मंत्रालय लांच करेगा व ना ही विज्ञापन ही जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed