फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   PWC survey: India is fifth best place in the world for growth of companies

पीडब्ल्यूसी सर्वे: कंपनियों की वृद्धि के लिए भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बेहतर जगह

Sat, 13 Mar 2021 06:24 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 13 Mar 2021 06:24 AM IST
विज्ञापन
PWC survey: India is fifth best place in the world for growth of companies
व्यापार - फोटो : pixabay

दुनियाभर की दिग्गज कंपनियों ने वृद्धि के लिहाज से भारत को पांचवां सबसे बेहतर देश चुना है। अगले 12 महीने के अनुमान के तहत भारत को 8 प्रतिशत वोट मिले हैं। वैश्विक परामर्श फर्म प्राइसवाटर हाउसकूपर (पीडब्ल्यूसी) ने दुनियाभर के सीईओ पर किए 24वें सालाना सर्वे में यह खुलासा किया है।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूसी ने 100 देशों के 5,050 मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के बीच कराए सर्वे में बताया कि ब्रेग्जिट के बाद ब्रिटेन को एक स्थान का फायदा हुआ, वहीं भारत एक पायदान नीचे चला गया है। अमेरिका पहले की तरह ही शीर्ष पर है, जहां 35 प्रतिशत सीईओ ने अगले 12 महीने तक तेज वृद्धि का भरोसा जताया है।
विज्ञापन


चीन दूसरे स्थान पर है, जिस पर 28 प्रतिशत सीईओ ने भरोसा जताया। जर्मनी 17 प्रतिशत वोट के साथ तीसरे पायदान पर है, जबकि ब्रिटेन अब चौथे स्थान पर आ गया है। इस पर 11 फीसदी सीईओ ने 12 महीने के लिए भरोसा जताया है। ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ जापान छठे स्थान पर पहुंच गया है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


76 फीसदी सीईओ को उम्मीद 2021 में सुधरेगी अर्थव्यवस्था
सर्वे में 76 फीसदी सीईओ ने 2021 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार का भरोसा जताया है। उनका कहना है कि महामारी के बाद कारोबारी भरोसा रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। हालांकि, दुनियाभर के कई देशों में सीमाओं पर चल रहे तनाव और टैक्स के मुद्दों ने नई बहस को जन्म दिया है।

व्यापार मुद्दों पर चीन और जर्मनी के बीच कई विवाद हैं। दोनों ही देश निर्यात आधारित वृद्धि हासिल करना चाहते हैं। ऐसे मुद्दों को समय रहते सुलझा लिया जाता है, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में मददगार होंगे।


उदाहरण के लिए, व्यापार युद्ध के बाद अमेरिकी सीईओ अब चीन में अपनी कंपनियों की वृद्धि नहीं देखते हैं। वहां के 78 फीसदी सीईओ अब मैक्सिको और कनाडा की ओर झुक रहे हैं। यही कारण है कि 2020 में चीन से 1 फीसदी आगे रहने वाले अमेरिका ने अब 7 फीसदी का अंतर बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed