फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   without brokerage you can stay in rented accommodation for 7 thousand rupees only

बिना ब्रोकरेज 7 हजार रुपये में किराये पर आलीशान घर, मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं

Fri, 26 Oct 2018 02:19 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
without brokerage you can stay in rented accommodation for 7 thousand rupees only

बडे़ शहरों में किराये पर दो कमरों का घर मिलना भी बड़ा मुश्किल होता है। आप जितना बड़ा घर लेंगे, उसके लिए उतना ही ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है। लेकिन अगर आपको सभी सुविधाओं से युक्त घर रहने के लिए सस्ते में मिलें और उसके लिए ब्रोकरेज नहीं देना पड़े तो कहना ही क्या। अब इस तरह की सुविधाएं लोगों को देने के लिए कई कंपनियां आगे आई हैं और काफी सस्ते दामों पर छात्रों व अन्य लोगों को घर देने लगी हैं। 

विज्ञापन


यह कंपनियां दे रही हैं सुविधा

सस्ते में किराये पर छात्रों व अन्य लोगों को फिलहाल दो कंपनियां इस तरह की सुविधाएं दे रही हैं। फिलहाल विश्व के कई अन्य देशों में इस तरह का चलन हैं, लेकिन भारत के रियल एस्टेट बाजार में यह पूरी तरह से एक नया प्रयोग है। हालांकि स्थापित कंपनियों के बजाए फिलहाल नए स्टार्टअप इस तरह की सुविधाएं देने में आगे आ रहे हैं। 
विज्ञापन


छात्रों को 7 हजार में मिल रहा है कमरा

नोएडा में स्थित स्टार्टअप कंपनी प्लेसियो पढ़ाई के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को मात्र 7 हजार रुपये प्रति महीने के शुरुआती किराये में छात्रों को सभी सुविधाओं से युक्त कमरे दे रही है। कंपनी ने इसके लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, लखनऊ और इंदौर में कई आवासीय सोसाइटी में घर व फ्लैट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी छात्रों को सुविधाओं के तौर पर बोर्डिंग, खाना, सुरक्षा, एसी, इंटरनेट व हाउसकीपिंग दे रही है। किराया 7 हजार रुपये से शुरू होकर के 25 हजार रुपये तक है। छात्रों को उनकी पसंद के अनुसार सिंगल, डबल व ट्रिपल बेडरूम की सुविधा दे रही है। 

ओयो ने भी शुरू की सुविधा

without brokerage you can stay in rented accommodation for 7 thousand rupees only

ऐप के जरिए होटल रूम बुक करने वाली ओयो ने भी देश के कई शहरों में किराये पर घर देना शुरू कर दिया है। इसके लिए कंपनी ने केवल 7999 रुपये का मासिक किराया रखा है, जहां पर लोगों को सभी जरूरत का सामान भी प्रयोग करने के लिए भी मिलेगा। कंपनी ने अपनी नई सेवा को ओयो लिविंग नाम दिया है। 

इन शहरों में मिलेगा सस्ते में घर 

ओयो ने जिन शहरों में अपनी इस सुविधा को शुरू किया है उनमें नोएडा, गुड़गांव, बंगलूरू और पुणे शामिल हैं। अभी कंपनी के पास 2 हजार बेड हैं, जिसको 2019 तक 50 हजार बेड किया जाएगा। वहीं यह सुविधा देश के 10 बड़े शहरों में उपलब्ध कराई जाएगी। 

एक आदमी से किराया 8 हजार रुपये

प्रत्येक व्यक्ति से 7999 रुपये किराया लिया जाएगा। बदले में कंपनी वाई-फाई सुविधा, टीवी, पॉवर बैकअप, सीसीटीवी और अन्य जरूरी सुविधाएं देगी। इसके अलावा लोगों से किसी तरह का कोई ब्रोकरेज (एडवांस पैसा) और लॉक-इन पीरियड (11 महीने का समय) नहीं लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed