फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   amrapali cmd arrested: supreme court orders arrest of amrapali group cmd and two directors

गिरफ्तार होंगे आम्रपाली के सीएमडी अनिल शर्मा समेत तीन निदेशक, SC ने दिया आदेश

Thu, 28 Feb 2019 04:00 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Thu, 28 Feb 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
amrapali cmd arrested: supreme court orders arrest of amrapali group cmd and two directors

सुप्रीम कोर्ट ने रियल एस्टेट कंपनी आम्रपाली समूह के तीन निदेशकों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इन तीनों की निजी संपत्ति की भी कुर्की होगी। गुरुवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह आदेश सुनाया। 

विज्ञापन

इस मामले में सुनाया फैसला

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने एक आपाराधिक मामले की सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। कोर्ट फिलहाल आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के मामले की सुनवाई कर रहा है। 

विज्ञापन

संपत्ति होगी जब्त

कोर्ट इससे पहले ही आम्रपाली समूह की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दे रखा है। इन संपत्तियों में कंपनी के द्वारा खरीदे गए फाइव स्टार होटल, लग्जरी कारें, मॉल, FMCG कंपनी, फैक्टरी कॉरपोरेट ऑफिस और होमबॉयर्स के पैसे से खरीदी गई अन्य संपत्तियां शामिल हैं। निजी संपत्ति में कंपनी के सीएमडी अनिल शर्मा का दक्षिण दिल्ली में स्थित बंगला भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने लगाई लताड़

कोर्ट ने आम्रपाली के सीएमडी और निदेशकों को नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों न उनके खिलाफ आपराधिक केस शुरू किए जाएं। कोर्ट ने आम्रपाली के निदेशकों से कहा कि वो घर खरीदारों से मिले पैसे को सोमवार तक जमा करें। कोर्ट ने कहा था कि ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।

एनसीएलटी में शुरू हुई दिवालिया प्रक्रिया

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल आम्रपाली ग्रुप की तीन कंपनियों को भी जल्द दिवालिया घोषित कर सकती है। जिन तीन कंपनियों को दिवालिया किया जाएगा उनमें सिलिकॉन सिटी, अल्ट्रा होम कंस्ट्रक्शन और आम्रपाली इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।



प्राधिकरण ने बैंक ऑफ बड़ौदा दाखिल याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित किया है। इस फैसले से करीब 1 हजार घर खरीदने वालों पर असर पड़ेगा। कंपनी का बैंकों के ऊपर करीब 700 करोड़ से  अधिक की देनदारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed