फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   sbi will give refund of home loan to buyers if buiilder delays project

SBI ने दिया बड़ा तोहफा, बिल्डर ने की देरी तो ग्राहकों को वापस करेगा होम लोन की राशि

Thu, 09 Jan 2020 01:10 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 09 Jan 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
sbi will give refund of home loan to buyers if buiilder delays project

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने होम लोन ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने कहा है कि अगर बिल्डर अपने प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा नहीं करेंगे तो बैंक पूरी राशि का भुगतान वापस अपने ग्राहकों को करेगी। हालांकि बैंक ग्राहकों को केवल मूल रकम वापस करेगी। इस स्कीम में ब्याज का भुगतान नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है स्कीम

बैंक ने 'रेसिडेंशियल बिल्डर फाइनेंस विद बायर गारंटी स्कीम' लॉन्च की है। इस स्कीम का फायदा ऐसे ग्राहकों को मिलेगा जिनके फ्लैट या फिर घर की कीमत अधिकतम 2.5 करोड़ रुपये है। बिल्डर्स को भी एसबीआई ने अपने प्रोजेक्ट का फाइनेंस कराना होगा। बैंक ऐसे प्रोजेक्ट में कुल 50 से 400 करोड़ रुपये का लोन बिल्डर्स को फाइनेंस करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डर्स, बायर्स दोनों को होगा फायदा 

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, "इस स्कीम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इससे बिल्डर्स और होमबायर्स दोनों को फायदा हो।" उन्होंने कहा कि रेरा, जीएसटी और नोटबंदी के बाद रियल एस्टेट की हालत खराब हो गई है। इस स्कीम से यह पक्का होगा कि ग्राहकों का पैसा ना फंसे।

सबसे सस्ता हुआ होम लोन

एसबीआई ने एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड रेट ( EBR ) में कटौती की है। कटौती के बाद यह 8.05 फीसदी से घटकर 7.80 फीसदी पर आ गई है। इसमें 25 बीपीएस की की कमी आई है। नई दरें एक जनवरी 2020 से लागू हो रही हैं। एसबीआई ने एमएसएमई , हाउसिंग और रिटेल लोन के सभी फ्लोटिंग रेट लोन को ईबीआर से जोड़ने का फैसला किया है। इससे ग्राहकों को काफी फायदा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी होम लोन की ईएमआई में कमी आएगी। होम लोन लेने पर अब ब्याज दर सालाना 7.90 फीसदी से शुरू होगी। पहले यह दर 8.15 फीसदी थी। 

पहले भी किया था बदलाव

इससे पहले भी दिसंबर में भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों को बड़ा तोहफा दे चुका है। इसी महीने एसबीआई ने एक साल के मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 10 बीपीएस की कटौती थी। जिसके बाद यह दर आठ फीसदी से कम होकर 7.90 फीसदी हो गई है। नई दरें 10 दिसंबर 2019 से लागू हुई थीं। इसके साथ ही नवंबर माह में भी एसबीआई ने एमसीएलआर में बदलाव किया था। तब एसबीआई ने एक साल के एमसीएलआर में पांच बीपीएस की कटौती की थी। जिसके बाद यह दर 8.05 फीसदी से कम होकर आठ फीसदी हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed