{"_id":"5c0624ccbdec22413d18f6ea","slug":"sbi-soon-to-auction-1000-properties-will-give-a-chance-to-buy-house-or-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो ऐसे मिलेगा सस्ते में फ्लैट, एसबीआई दे रहा है बड़ा मौका","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
घर खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो ऐसे मिलेगा सस्ते में फ्लैट, एसबीआई दे रहा है बड़ा मौका
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने पसंदीदा शहर में घर या फिर दुकान खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर ऐसा कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) देश भर में करीब 1000 से अधिक संपत्तियों की नीलामी करने जा रहा है।
विज्ञापन
पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन
अगर आप नीलामी में हिस्सा लेकर कोई प्रॉपर्टी को खरीदना चाहते हैं तो फिर उसको पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। www.sbi.auctiontiger.net पर जाकर के इच्छुक लोग रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप www.bankeauctions.com/sbi पर जाकर के पता कर सकते हैं कि क्या प्रॉपर्टी लीज पर है या फिर फ्री होल्ड है।
विज्ञापन
जमा कराना होगा पैसा
नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आपको पहले थोड़ा से पैसा भी जमा करना होगा। इसके साथ ही बैंक की शाखा में जाकर के आपको डिजिटल हस्ताक्षर के साथ केवाईसी भी पूरी करानी होगी। केवाईसी पूरी होने के बाद बैंक ई-नीलामी के लिए ई-मेल आईडी पर पासवर्ड और लॉगिन डिटेल्स को भेजेगा। आप नीलामी के लिए निश्चित दिन और समय पर लॉगिन करके बोली लगा सकेंगे और फिर वो प्रॉपर्टी के मालिक आप बन सकते हैं।
विज्ञापन
जब्त की गई संपत्तियों की नीलामी
एसबीआई ने कहा है कि इन सभी संपत्तियों को बैंक ने जब्त किया था, क्योंकि बकाएदारों ने इसका पैसा जमा नहीं किया है। अब बैंक इन संपत्तियों को नीलाम करके बकाया राशि को वसूलेगा। बैंक ने कहा कि नीलामी प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता रखी जाएगी।