फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   sales of houses in India increased by 11 percent in april june quarter

पहली तिमाही में छह फीसदी बढ़ी घरों की बिक्री, 11 फीसदी घटा स्टॉक

Mon, 29 Jul 2019 01:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 29 Jul 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
sales of houses in India increased by 11 percent in april june quarter
सांकेतिक तस्वीर

देश के नौ प्रमुख शहरों में अप्रैल-जून की तिमाही में घरों की बिक्री छह फीसदी बढ़ी है। हालांकि, इस दौरान घरों की आपूर्ति में 11 फीसदी की कमी आई है। प्रमुख डेटा विश्लेषण कंपनी प्रॉपइक्विटी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


इस अध्ययन में नौ शहरों गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, बंगलूरू, ठाणे और चेन्नई को शामिल किया गया है। 

अप्रैल-जून की तिमाही में नौ शहरों में आवास बिक्री छह फीसदी बढ़कर 61,789 इकाई पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 58,292 इकाई थी। इस दौरान नए घरों की आपूर्ति 11 फीसदी घटकर 57,425 से 51,108 इकाई रह गई। 
विज्ञापन


बिक्री बढ़ने और आपूर्ति घटने की वजह से जून तिमाही बिक नहीं पाए घरों का स्टॉक 11 फीसदी घटकर 5,89,503 इकाई पर आ गया। 

प्रॉपइक्विटी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक समीर जसूजा ने कहा कि प्रतिष्ठित बिल्डरों की नई पेशकशों को बाजार से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इन बिल्डरों ने इकाइयों का आकार कम किया है जिससे कीमत को नीचे लाया जा सके। इससे उनकी बिक्री बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed