{"_id":"5bf652b0bdec22694517ecb7","slug":"richest-builder-of-india-is-bjp-mla-mangal-prabhat-lodha","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़पति बिल्डर है भाजपा का यह विधायक, टॉप 10 में ये नाम शामिल","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
करोड़पति बिल्डर है भाजपा का यह विधायक, टॉप 10 में ये नाम शामिल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के मालाबार हिल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा देश के सबसे करोड़पति बिल्डर भी हैं। हुरून इंडिया द्वारा देश के टॉप 100 बिल्डर्स की लिस्ट को जारी किया गया है। इस लिस्ट में 30 सितंबर 2018 तक की नेटवर्थ वाले लोगों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में केवल भारतीयों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
27 हजार करोड़ से अधिक संपत्ति
हुरून के मुताबिक लोढ़ा की कुल संपत्ति 27,150 करोड़ रुपये है। फिलहाल लोढ़ा भारतीय जनता पार्टी, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष भी हैं। 2017 में इनकी कुल संपत्ति 18,610 करोड़ रुपये थी और यह दूसरे नंबर पर थे। एक साल में ही इनकी संपत्ति में 8540 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। लोढ़ा ग्रुप का रियल एस्टेट सेक्टर में काफी नाम है।
विज्ञापन
टॉप-5 में यह हैं शामिल
दूसरे स्थान पर एंबेसी प्रॉपर्टी डेवलपमेंट के जीतेंद्र वीरवानी हैं। इनकी कुल संपत्ति 23160 करोड़ रुपये है। इससे पहले 2017 में यह तीसरे पायदान पर थे और इनकी नेटवर्थ 16700 करोड़ रुपये थी। दिल्ली-एनसीआर में स्थित डीएलएफ के प्रमोटर राजीव सिंह (17690 करोड़ रुपये) तीसरे स्थान पर हैं। पिछले साल राजीव सिंह के पिताजी के.पी सिंह पहले स्थान पर थे और इनकी संपत्ति 23460 करोड़ रुपये थी। सिंह की बेटी रेणुका तलवार (2780 करोड़ रुपये) के साथ महिलाओं में पहले स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा बिल्डर मुंबई में
देश में सबसे ज्यादा करोड़पति बिल्डर मुंबई में रहते हैं। इनकी संख्या 35 के करीब है। दूसरे नंबर पर दिल्ली (22) और तीसरे नंबर पर बंगलूरू (21) है। देश के टॉप 100 बिल्डर की कुल संपत्ति 2, 36, 610 करोड़ रुपये आंकी गई है। एक साल पहले कुल संपत्ति 1, 86, 700 करोड़ रुपये थी, जिसमें 27 फीसदी का इजाफा देखा गया है।