फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   real estate market saw a jump of four percent in eight top cities says knight frank

देश के आठ शहरों में बढ़ गई मकानों की बिक्री, चार फीसदी का हुआ इजाफाः रिपोर्ट

Tue, 09 Jul 2019 07:35 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 09 Jul 2019 07:35 PM IST
सार

  • नाइट फ्रैंक ने पहले छमाही महीने की ‘इंडियन रियल इस्टेट’ रिपोर्ट जारी की, आठ प्रमुख शहरों के आंकड़े पेश किए 
  • 19,852 घर खरीदे गए इस साल जो पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी अधिक
  • 1.29 लाख घर बिके जनवरी से लेकर अब तक, पिछली बार 4 फीसदी ज्यादा 
  • 1.24 लाख घर पिछले साल पहली छमाही में बिके थे 

विज्ञापन
real estate market saw a jump of four percent in eight top cities says knight frank

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में इस साल अब तक घर खरीदी में सर्वाधिक 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, यहां लोगों ने 19852 घर खरीदे। वहीं देश के आठ प्रमुख शहरों के रियल इस्टेट सेक्टर में घरों की बिक्री पहली छमाही में चार फीसदी बढ़ी है। पिछले साल जहां इस दौरान 1.24 लाख घर खरीदे गए, वहीं इस साल इनकी संख्या 1.29 लाख रही। 

विज्ञापन


घर खरीदने के मामले में दूसरे स्थान पर बंगलुरू रहा, यहां नौ फीसदी वृद्धि के साथ 28225 घर खरीदे गए। नाइट फ्रैंक ने ‘इंडिया रियल इस्टेट’ नाम से जारी रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक डेवलपर्स के पास खाली पड़े घरों की संख्या 9 फीसदी घटी है, इस साल डेवलपर्स के पास 4,50,263 घर खाली पड़े हैं। 

विज्ञापन

नए घरों की बिक्री 21 फीसदी बढ़ी 

रिपोर्ट के मुताबिक इस साल पहले छह महीनों में नए घरों की बिक्री में भी 21 फीसदी का इजाफा हुआ। पिछली बार जहां इस अवधि में 91739 घर नए घर बिके इस बार 1,11,175 लाख नए घरों की बिक्री हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी बढ़ोतरी

शहर                              बढ़ोतरी         कितने घर बिके (जनवरी-जून 2019 तक)
दिल्ली/एनसीआर               10                 19852
बेंगलुरू                             9                 28225
पुणे                                  6                 17364
चेन्नई                                5                   8979
मुंबई                                4                 33731
अहमदाबाद                       2                  8212
हैदराबाद                          0                  8334 (पिछले साल जितने ही घर बिके)

कोलकाता में आई गिरावट 

घर खरीदने के मामले में पिछली साल के मुकाबले इस साल पहली छमाही में कोलकाता फिसड्डी रहा, यहां मार्केट में 30 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इस साल कोलकाता में सिर्फ 4588 घर ही खरीदे गए। इसका मुख्य कारण पश्चिम बंगाल आवास उद्योग नियामक प्राधिकरण की जटिल प्रक्रिया और संकटग्रस्त गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) क्षेत्र पर डेवलपर्स की स्पष्ट निर्भरता रही। 

लगातार तीसरी तिमाही में घरों की बिक्री बढ़ी

नाईट फ्रैंक इंडिया के कार्यकारी निदेशक (उत्तर) मुदासिर जैदी के मुताबिक घरों की बिक्री में आई इस तेजी के कारण रियल इस्टेट में घरों की खरीदारी लगातार तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। 

मुंबई, पुणे में सस्ते हुए घर 

रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई, पुणे और चेन्नई में घरों की औसत कीमत में गिरावट आई है। साल दर साल यह गिरावट क्रमश: 3 फीसदी, 4 फीसदी, 3 फीसदी रही। हैदराबाद इकलौता ऐसा शहर है जहां घरों की कीमतों में साल दर साल 9 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।



सरकार की हर व्यक्ति को घर योजना के तहत उठाए गए कदमों के कारण हाउसिंग सेक्टर में तेजी देखने को मिली है जिसके कारण घरों की बिक्री में बढृोतरी हुई। - शिशिर बैजल, सीएमडी, नाइट फ्रैंक इंडिया
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed