{"_id":"5d9df5258ebc3e0142328062","slug":"rapid-rail-and-other-infra-projects-wiil-boost-real-estate-market-of-rajasthan-and-alwar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड रेल से मिलेगा राजस्थान के कई शहरों को बूस्ट, बढ़ जाएगा रियल एस्टेट का बाजार","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
रैपिड रेल से मिलेगा राजस्थान के कई शहरों को बूस्ट, बढ़ जाएगा रियल एस्टेट का बाजार
Wed, 09 Oct 2019 08:26 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 09 Oct 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी शहर का रियल एस्टेट मार्केट उसके अन्य शहरों व राज्यों के साथ कनेक्टिविटी पर काफी निर्भर करता है। अलवर के संदर्भ में यदि बात करें तो बीते कुछ सालों में इस शहर की कनेक्टिविटी को मजबूती देने के लिए कई परियोजनाएं प्रस्तावित हुईं हैं, जिसके बाद शहर की सूरत पूरी तरह से बदलने के कयास लगाएं जा रहे हैं। साथ ही कई बड़े रियल एस्टेट डेवलपरों ने भी अलवर में अपना प्रोजेक्ट निर्माण करने की घोषणा कर चुके हैं। कनेक्टिविटी बेहतर होने से यहां घरों की मांग भी बढ़ेगी और इस मांग को पूरा करने के लिए शहर का रियल एस्टेट मार्केट भी पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रैपिड रेल:
राजस्थान सरकार ने दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी आरआरटीएस कॉरिडोर को मंजूरी मिलने के बाद रैपिड रेल के यूपी के मेरठ से चलकर गाजियाबाद होते हुए अलवर तक पहुंचना तय हो चुका है | दिल्ली के सराय काले खां से अलवर तक के 164 किलोमीटर का सफर 55 मिनट में यात्री तय कर सकेंगे। इस रूट पर सर्वे के अनुसार 9.1 लाख लोगों को रोजाना फायदा होगा। इससे अलवर में घर खरीददारों की संख्या बढ़ेगी और लोग ज्यादा से ज्यादा यहां के रियल एस्टेट मार्केट में निवेश करने के लिए आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस वे:
दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस वे या राष्ट्रीय राजमार्ग 148 एन प्रोजेक्ट का जिले के रामगढ़, रैनी व लक्ष्मणगढ़ के 52 गांव से होकर करीब 72 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू हो चुका है और निर्माण-कार्य 2 साल में पूरा होना निर्धारित है। अलवर के साथ साथ यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के दौसा, सवाई माधोपुर, कोटा व बूंदी जिलों से होकर गुजरेगा। एक्सप्रेसवे के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी से सीधा संपर्क होने की वजह से यह शहर प्रॉपर्टी में निवेश के लिए सबसे उपयुक्त मार्केट साबित होने जा रहा है।
विज्ञापन