{"_id":"5ea67c013913aa694109d7b5","slug":"property-prices-in-nine-cities-increased-by-nine-percent-in-the-last-one-year-according-to-prop-tiger","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में नौ शहरों में इतने बढ़े मकानों के दाम: प्रॉप टाइगर","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
एक साल में नौ शहरों में इतने बढ़े मकानों के दाम: प्रॉप टाइगर
Mon, 27 Apr 2020 12:00 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के नौ प्रमुख शहरों में पिछले एक साल में आवास की कीमतों में नौ फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि बाजार में मांग घटने और जरूरत से अधिक आपूर्ति के बावजूद देखी गई है।
विज्ञापन
सलाहकार कंपनी प्रॉप टाइगर ने जारी की रिपोर्ट
संपत्ति सलाहकार कंपनी प्रॉप टाइगर ने इस संबंध में एक रिपोर्ट ‘रियल इनसाइट: जनवरी-मार्च 2020’ जारी की। न्यूज कॉर्प से वित्त पोषित प्रॉप टाइगर की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी-मार्च 2020 के दौरान सात शहरों में मकानों की औसत कीमत बढ़ी है। जबकि एक शहर में यह स्थिर और एक में इसमें गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन
हैदराबाद में सबसे अधिक बढ़ोतरी
कीमतों में यह वृद्धि पिछले साल की इसी अवधि के संबंध में है। यह रिपोर्ट प्राथमिक बाजार के अपार्टमेंट की कीमतों के आधार पर तैयार की गई है। इसमें एक बार बिकने बाद पुन: बिक्री वाले दाम की वृद्धि शामिल नहीं है। आंकडों के अनुसार, मकान की आधार कीमतों में सबसे अधिक बढ़ोतरी नौ फीसदी हैदराबाद में देखी गई है। यहां कीमतें 5,434 रुपये प्रति वर्ग फुट पहु्ंच गई हैं।
विज्ञापन
अन्य राज्यों में इतनी बढ़ी कीमत
इसी तरह अहमदाबाद में मकानों की कीमत छह फीसदी बढ़कर 3,032 रुपये प्रति वर्गफुट, पुणे में चार फीसदी बढ़कर 5,017 रुपये प्रति वर्गफुट, बंगलूरू और कोलकाता में तीन फीसदी बढ़कर क्रमश: 5,275 रुपये प्रति वर्गफुट और 4,134 रुपये प्रति वर्गफुट, मुंबई महानगर क्षेत्र में दो फीसदी बढ़कर 9,472 रुपये प्रति वर्गफुट और नोएडा में एक फीसदी बढ़कर 3,922 रुपये प्रति वर्गफुट पर पहुंच गई है।
चेन्नई व गुरुग्राम में इतनी हुई कीमत
वहीं चेन्नई में यह कीमत 5,184 रुपये प्रति वर्गफुट के स्तर पर स्थिर रही। जबकि गुरुग्राम में मकान की कीमतें एक फीसदी घटकर 4,893 रुपये प्रति वर्गफुट पर आ गई।