फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   now get cheaper home loan for buying houses in metro cities, rbi tweaks norms

बड़े शहरों में 45 लाख तक के घर के लिए मिलेगा सस्ता होम लोन, RBI ने किया नियमों में बदलाव

Wed, 20 Jun 2018 12:56 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
now get cheaper home loan for buying houses in metro cities, rbi tweaks norms

अब बड़े शहरों में घर खरीदने के लिए होम लोन पर ज्यादा ब्याज नहीं देना होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों में बदलाव करते हुए इस सुविधा का ऐलान किया है। इस नए नियम के अनुसार, सस्ते आवास सेगमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिकता क्षेत्र कर्ज (पीएसएल) के तहत आने वाले आवास ऋण की ऊपरी सीमा बढ़कर महानगरों में 35 लाख रुपये और अन्य केंद्रों में 25 लाखरुपये होगी।  

विज्ञापन


यह है शर्त
शर्त हालांकि यह है कि प्राथमिकता क्षेत्र दर्जे के लिए मकान की कुल कीमत महानगरों में 45 लाख रुपये और अन्य केंद्रों में 30 लाख रुपये से अधिक नहीं हो। पीएसएल कर्ज की दर बाजार में चल रही ब्याज दर से कम होती है। अभी महानगरों तथा अन्य केंद्रों में अधिकतम क्रमश: 35 लाख रुपये और 25 लाख रुपये के मकान पर क्रमश: 28 लाख रुपये और 20 लाख रुपये के कर्ज को पीएसएल माना जाता है।
विज्ञापन


6 जून को किया था आरबीआई ने ऐलान
रिजर्व बैंक की 6 जून को जारी दूसरी द्वैमासिक मौद्रिक नीति के साथ विकास और नियामकीय नीतियों पर जारी वक्तव्य में इस बारे में ऐलान किया गया था। रिजर्व बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के रेसीडेंशियल प्रोजेक्ट्स में पात्रता के लिये पारिवारिक आय सीमा को मौजूदा दो लाख रुपये सालाना से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं निम्न आय वर्ग के लिये वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर छह लाख रुपये कर दिया गया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह बदलाव प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिये गये आय मानदंड के अनुरूप किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed