फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   NCR to get new Airport in Gr Noida

एनसीआर का दूसरा हवाई अड्डा जेवर में बनने की बढ़ी संभावना 

Sat, 02 Jul 2016 02:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 02 Jul 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
NCR to get new Airport in Gr Noida
airport

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के पास जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने की दिशा में एक और बाधा दूर हो गई है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने बताया कि इस प्रतिस्पर्धा से हरियाणा का रोहतक बाहर हो गया है।

विज्ञापन


अब प्रतिस्पर्धा सिर्फ जेवर और भिवाड़ी के बीच बची है। हालांकि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेवर के मुकाबले भिवाड़ी प्रतिस्पर्धा में कहीं नहीं ठहरता, इसलिए जीत जेवर की ही होगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय हवाई सेवा को बढ़ावा देने वाली नीति की घोषणा के बाद महेश शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दूसरे हवाई अड्डे की आवश्यकता है और हवाई अड्डा निर्माण के लिए ग्रेटर नोएडा के पास जेवर, हरियाणा के रोहतक और राजस्थान के भिवाड़ी का नाम आया था। इस समय रोहतक इस प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गया है और अब जेवर और भिवाड़ी के बीच मुकाबला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीआई पर लगातार बढ़ रही है भीड़

NCR to get new Airport in Gr Noida
केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री महेश्‍ा कुमार

उनके मुताबिक, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीड़ लगातार बढ़ रही है और अब तो क्षेत्रीय सेवा की शुरूआत हो रही है। ऐसे में वहां भीड़ और बढे़गी, क्योंकि दिल्ली के आसपास के छोटे शहरों के लिए यहां से विमान सेवा शुरू होगी।

इसलिए दूसरा हवाई अड्डा बनाने के बारे में शीघ्र ही निर्णय लेना पडे़गा। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भिवाड़ी के मुकाबले जेवर की उम्मीदवारी बीस ही बैठती है। जेवर के पास नोएडा, ग्रेटर नोएडा जैसे बडे़ औद्योगिक क्षेत्र हैं तो पास में ही आगरा, मथुरा, वृंदावन, फतेहपुर सीकरी जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल हैं। इसलिए जेवर में हवाई अड्डा बनाना भिवाड़ी के मुकाबले बेहतर परिणाम देगा।

उल्लेखनीय है कि जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने काम शुरू कर दिया है। इसके लिए डीपीआर बनाने पर केंद्र सरकार ने भी हरी झंडी दे दी है। जेवर में हवाई अड्डे का प्रस्ताव सबसे पहले 2001 में राज्य की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने रखा था। उन्होंने इसके लिए व्यापक अध्ययन कराकर केन्द्र सरकार को आवश्यक कार्रवाई के लिए एक रिपोर्ट भी भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed