फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   nbcc to construct unitech projects, government tells supreme court

आम्रपाली की तरह यूनीटेक के भी प्रोजेक्ट्स को पूरा करने को तैयार एनबीसीसी

Mon, 29 Jul 2019 10:42 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 29 Jul 2019 10:42 PM IST
सार

  • सरकार ने कहा कि एनबीसीसी इसके लिए तैयार 
  • यूनिटेक का काम भी सौंपा जा सकता है एनबीसीसी को
  • सुप्रीम कोर्ट ने होम बायर्स को इस बारे में सुझाव देने को कहा

विज्ञापन
nbcc to construct unitech projects, government tells supreme court
nbcc - फोटो : PTI

विस्तार

आम्रपाली की तर्ज पर यूनिटेक के प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की जिम्मेदारी एनबीसीसी को दी जा सकती है। केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि यूनिटेक के प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का काम एनबीसीसी को दिया जा सकता है। लिहाजा शीर्ष अदालत ने यूनिटेक के होम बायर्स को अपना सुझाव देने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष केंद्र सरकार की ओर पेश अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सोमवार को कहा कि एनबीसीसी यूनिटेक केप्रोजेक्ट्स को अपने हाथ में ले सकता है। वेणुगोपाल ने इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पीठ केसमक्ष रखा। इस प्रस्ताव के मुताबिक, एनबीसीसी को एडवांस के तौर पर 50 करोड़ रुपये दिया जाए और निर्माण कार्य पूरा करने के बाद कमीशन के तौर पर मिलने वाली रकम को एडजस्ट कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


साथ ही अटार्नी जनरल ने कहा कि हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्ष में एक समिति का गठन किया जाए। समिति निर्माण कार्य पर निगरानी रखेगी जिससे कि समयबद्ध तरीकेसे होम बायर्स को फ्लैट मिल सके। जिसके बाद पीठ ने होम बायर्स को इस पर अपना सुझाव पेश करने के लिए कहा है। अगली सुनवाई नौ अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान होम बायर्स की ओर से पेश वकील एमएल लाहौटी ने कहा कि एनबीसीसी को पहले ही आम्रपाली के करीब 42 हजार फ्लैट को बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। यूनिटेक के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में करीब 22 हजार फ्लैट का निर्माण बाकी है। ऐसे में यह एनबीसीसी को गंभीरता से पूरे काम को अंजाम देने की जरूरत है। बहरहाल कोर्ट ने कोर्ट सलाहकार को होम बायर्स से सलाह कर इस बारे में सुझाव देने केलिए कहा है। अगली सुनवाई नौ अगस्त को होगी।


मालूम हो कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली का रेरा पंजीकरण रद्द कर दिया था और उसके प्रोजेक्टस को पूरा करने की जिम्मेदारी एनबीसीसी को सौंप दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed