फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   mumbai bkc got bid for three acre plot from japanese mnc of 2238 crore rupees

देश की सबसे महंगी जमीन डील, प्रति एकड़ 745 करोड़ रुपये की लगाई बोली

Tue, 25 Jun 2019 02:02 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 25 Jun 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
mumbai bkc got bid for three acre plot from japanese mnc of 2238 crore rupees
सांकेतिक तस्वीर

मुंबई में देश की सबसे महंगी लैंड डील हुई है, जहां पर एक जापानी कंपनी ने तीन एकड़ का प्लॉट खरीदने के लिए 2238 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। यह केवल मुंबई ही नहीं ब्लकि पूरे देश में रियल एस्टेट सेक्टर की सबसे बड़ी लैंड डील मानी जा रही है। इस हिसाब से कंपनी प्रति एकड़ के लिए 745 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 

विज्ञापन

सुमितोमो ने लगाई तीन एकड़ के प्लॉट की बोली

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केवल जपानी कंपनी सुमितोमो से ही शहर के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में स्थित एक प्लॉट को खरीदने के लिए बोली प्राप्त हुई है, जिस पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन

जियो गार्डन से लगती है चारदीवारी

इस प्लॉट की चारदीवारी जियो गार्डन से लगती है। इस प्लॉट को भी नीलामी के लिए कई महीने पहले रखा गया था, लेकिन किसी ने तब से लेकर के अभी तक खरीदने के लिए रूचि नहीं दिखाई थी। मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर निगाह रखने वाले एक एक्सपर्ट ने बताया कि सुमितोमो ने जो कीमत देने को कहा है वो बहुत ज्यादा है। प्लॉट का रिजर्व प्राइस 3.44 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर रखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख वर्ग फीट जगह तैयार करेगी सुमितोमो

एमएमआरडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सुमितोमो इस प्लॉट पर 10 लाख वर्ग फीट की जगह को तैयार करेगी। इस प्लॉट पर कमर्शियल ऑफिस कॉम्पलेक्स तैयार किया जाएगा, जिसमें इस कंपनी के कई दफ्तर शिफ्ट होंगे। यह बोली समूह की रियल एस्टेट कंपनी करेगी। 

जापान का पुराना समूह है सुमितोमो

सुमितोमो जापान का पुराना औद्योगिक समूह है। समूह की कई कंपनियां भारत में कार्य कर रही हैं। इनमें सुमितोमो मितुशी फाइनेंशियल समूह, एनईसी कॉर्पोरेशन, निप्पॉन स्टील और माजडा मोटर्स शामिल हैं। इस डील के बाद मुंबई के सुस्त पड़ गए रियल एस्टेट मार्केट में फुर्ती आने की उम्मीद है। 

बीकेसी में स्थित हैं 300 बिल्डिंग

1980 से कई चरणों में बीकेसी में 300 बिल्डिंगों का निर्माण हो चुका है। 1977 में राज्य सरकार ने बीकेसी को एक कमर्शियल हब बनाने का विचार किया था, ताकि नरीमन प्वाइंट की भीड़-भाड़ को खत्म किया जा सके। 1975 में यहां पर जमीन का रेट तीन हजार वर्ग मीटर से शुरू होता था, जो 2016 में तीन लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया है। 

इसलिए बना पसंदीदा जगह

यहां पर आरबीआई, आयकर, फैमिली कोर्ट, कई बैंकों के प्रधान कार्यालय, कई देशों के दूतावास और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का मैदान भी है।  इसके अलावा आवासीय परिसर भी यहां पर बने हुए हैं। यहां से पश्चिम रेलवे, माहिम क्रीक और हवाई अड्डा काफी पास में स्थित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed