फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   most expensive residential place to live in India is Tardeo in South Mumbai

ये है देश का सबसे महंगा आवासीय इलाका, एक वर्गफुट के लिए लोग चुकाते हैं इतने पैसे

Sun, 08 Sep 2019 05:40 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 08 Sep 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
most expensive residential place to live in India is Tardeo in South Mumbai

दक्षिणी मुंबई का तारदेव देश का सबसे महंगा आवासीय इलाका है। यहां उपलब्ध घरों की औसत कीमत की दर 56 हजार रुपये प्रति वर्गफुट से अधिक है। संपत्ति संबंधी परामर्श देने वाली कंपनी एनरॉक ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


एनरॉक के अनुसार, इसके बाद वर्ली और महालक्ष्मी इलाके का स्थान रहा जहां घरों की औसत कीमत की दर क्रमश: 41,500 रुपये और 40 हजार रुपये प्रति वर्गफुट है। एनरॉक ने देश के 10 सबसे महंगे आवासीय इलाकों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में कंपनी के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि 56,200 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से दक्षिणी मुंबई का तारदेव इलाका पहले स्थान पर रहा है।

चेन्नई का नुंगमबक्कम 18 हजार रुपये प्रति वर्गफूट के साथ चौथे, एगमोर 15,100 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ पांचवें तथा अन्ना नगर 13 हजार रुपये प्रति वर्गफुट के साथ सातवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली का करोलबाग 13,500 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ छठे स्थान पर रहा। गुरुग्राम का गोल्फ कोर्स रोड 12,500 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ नौवें स्थान पर रहा।

पुणे का कोरेगांव तथा कोलकाता का अलीपुर क्रमश: 12,500 रुपये प्रति वर्गफुट और 11,800 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ आठवें तथा दसवें स्थान पर रहा।

यह भी पढ़ें: क्यों खास है 27 करोड़ रुपये की ये आइसक्रीम? जानकर आपको आ जाएगा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed