फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   in nine months 16 percent increase in flat sales claims anarock

रियल एस्टेट सेक्टर में ‘दिवाली’, नौ महीने में 16 फीसदी बढ़ी बिक्री

Wed, 23 Oct 2019 08:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 23 Oct 2019 08:36 PM IST
सार

  • एनारॉक का दावा, देश के प्रमुख शहरों में  शुरुआती नौ महीनों में 2.02 लाख मकान बिके
  • 1.54 लाख करोड़ के मकान बिके इस साल तीन तिमाहियों में
  • एनसीआर में बिक्री में सुधार, बिके 24,860 करोड़ रुपये के मकान 

विज्ञापन
in nine months 16 percent increase in flat sales claims anarock

विस्तार

खपत की सुस्त धारणा के बावजूद देश के प्रमुख सात शहरों में 2019 के शुरुआती नौ महीनों में 1.54 लाख करोड़ रुपये के मकान बिके। यह आंकड़ा 2018 की समान अवधि के 1.33 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 16 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन


संपत्ति सलाहकार एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी से सितंबर के बीच सात शहरों मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), एनसीआर, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता में करीब 2.02 लाख मकान बिके। 2018 के शुरुआती नौ महीनों में करीब 1.78 लाख मकानों की बिक्री हुई थी। 
विज्ञापन


एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी का कहना है कि इस साल की तीन तिमाहियों में से तीसरी तिमाही में रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे खराब रहा, क्योंकि मकानों की बिक्री में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्राद्ध के अलावा सबवेंशन स्कीम पर प्रतिबंध और लंबे मानसून सीजन के कारण बिक्री में गिरावट देखी गई। हालांकि, नौ महीनों में एनसीआर में मकानों की बिक्री में सुधार हुआ है, जो महत्वपूर्ण है।

मुंबई महानगर क्षेत्र शीर्ष पर

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल बिक्री के मामले में एमएमआर शीर्ष पर है। यहां 62,970 करोड़ रुपये के मकान बिके। यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि के 47,240 करोड़ के मुकाबले 33 फीसदी अधिक है। बंगलूरू दूसरे स्थान पर है, जहां 28,160 करोड़ के मकान बिके।

यह आंकड़ा 2018 के शुरुआती नौ महीनों के 30,310 करोड़ की तुलना में सात फीसदी कम है। पुणे में 17,530 करोड़ के मकान बिके, जो 13,275 करोड़ रुपये के मुकाबले 32 फीसदी अधिक है। इस साल पुणे में 31,380 मकान बिके। 

एनसीआर में 15 फीसदी की तेजी

एनसीआर में 2019 के शुरुआती नौ महीनों में 24,860 करोड़ रुपये के मकान बिके। यह आंकड़ा 2018 की समान अवधि के 21,600 करोड़ के मुकाबले 15 फीसदी अधिक है। पुरी ने कहा कि यह आंकड़ा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल में मकानों की बिक्री के मामले में एनसीआर सबसे अधिक प्रभावित रहा है।



हैदराबाद में यह बिक्री दो फीसदी घटकर 9,400 करोड़ और चेन्नई में 13 फीसदी की गिरावट के साथ 5,580 करोड़ की रही। सात शहरों में चेन्नई में सबसे कम मकान बिके, जबकि कोलकाता में 5,850 करोड़ रुपये के मकान बिके। 

तीसरी तिमाही में 17 फीसदी घटी बिक्री

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल तीसरी तिमाही में मकानों की बिक्री 17 फीसदी घटकर 42,040 इकाई रह गई। 2018 की समान अवधि में 50,535 मकान बिके थे।

  • बंगलूरू में बिक्री में सबसे अधिक 45 फीसदी की गिरावट रही और 7,540 करोड़ के मकान ही बिके।
  • एमएमआर में यह बिक्री 18,585 करोड़ से घटकर 17,300 करोड़ पर आ गई।
  • पुणे में 5,035 करोड़ के मुकाबले 4,775 करोड़ के मकान बिके।
  • हैदराबाद में 31 फीसदी की गिरावट के साथ 2,350 करोड़ के मकान बिके।
  • एनसीआर में यह बिक्री 13 फीसदी घटकर 6,745 करोड़ रुपये रही।
  • चेन्नई में 10 फीसदी और कोलकाता में 29 फीसदी की गिरावट रही।
  • इन शहरों में क्रमश: 1,620 करोड़ और 1,710 करोड़ रुपये के मकान बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed