{"_id":"5f2a77c7566b6972152ad07c","slug":"iconic-chateau-marmont-hotel-to-become-members-only-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम लोगों के लिए बंद होगा हॉलीवुड में सबसे अधिक फिल्माया गया होटल 'शैटॉ मॉर्मां'","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
आम लोगों के लिए बंद होगा हॉलीवुड में सबसे अधिक फिल्माया गया होटल 'शैटॉ मॉर्मां'
Wed, 05 Aug 2020 02:41 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 05 Aug 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
शैटॉ मॉर्मां
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉस एंजिलिस के मशहूर होटल शैटॉ मॉर्मां जल्द ही आम लोगों के लिए बंद हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सिलेब्रिटीज का प्रमुख ठिकाना शैटॉ मॉर्मां अब एक निजी होटल में तब्दील होने जा रहा है। दरअसल तीन साल तक सोचने के बाद होटल के मालिक आंद्रे बालाज ने घोषणा की कि इसे एक निजी होटल में तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन
सिर्फ सदस्यों को ही मिलेगी अनुमति
होटल में सिर्फ सदस्यों को ही रुकने की अनुमति दी जाएगी। मालूम हो कि यह हॉलीवुड में सबसे अधिक फिल्माया गया होटल है। इस संदर्भ में बालाज ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बाद मौजूदा समय में बिजनेस मॉडल अव्यवहारिक हो गया है।
विज्ञापन
अपार्टमेंट के रूप में खोला गया था शैटॉ मॉर्मां
बता दें कि शैटॉ मॉर्मां पहली बार साल 1929 में एक अपार्टमेंट के रूप में खोला गया था और ग्रेट डिप्रेशन के समय में इसे होटल में बदल दिया गया। तब से ही यह सिलेब्रिटीज का प्रमुख ठिकाना है। इस होटल में 63 कमरे हैं। इसमें कई गुप्त और बहुत ही निजी बंगलो भी हैं। यह लंबे समय से सिलेब्रिटी संस्कृति का एक प्रमुख केंद्र रहा है।
विज्ञापन
कई मशहूर हस्तियों और रॉक स्टार्स ने होटल को अपना पूर्णकालिक घर कहा है, जिसमें जॉन बेलुशी जैसे प्रसिद्ध मेहमान शामिल हैं, जिनकी साल 1982 में बंगला-3 में ओवरडोज से मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा प्रसिद्ध फोटोग्राफर हेलमट न्यूटन की मृत्यु 2004 में होटल में एक कार दुर्घटना में हुई थी।