फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   goverment gives big boost to real estate sector, will provide 25k crore for 4.5 lakh houses

अधूरे पड़े घरों को पूरा करने के लिए मिलेंगे 25 हजार करोड़, रियल एस्टेट को बड़ी राहत

Thu, 07 Nov 2019 05:09 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 07 Nov 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
goverment gives big boost to real estate sector, will provide 25k crore for 4.5 lakh houses

आपके अधूरे पडे़ सपनों के घर को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने बुधवार को रियल एस्टेट क्षेत्र को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधूरी पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 25,000 करोड़ रुपये का एक विशेष फंड बनाने का एलान किया, जिसमें सरकार वैकल्पिक निवेश फंड (एआईएफ) के तौर पर 10,000 करोड़ का योगदान देगी।

विज्ञापन


बाकी 15,000 करोड़ के फंड के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहयोग करेंगे। बाद में इसमें और भी संस्थान जुड़ सकेंगे व फंड की राशि भी बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन


सीतारमण ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट ने इस फंड की मंजूरी दी। उन्होंने कहा, इस फंड से देशभर में 1,600 से ज्यादा अटकी पड़ी आवास परियोजनाओं को पैसे मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परियोजनाओं के तहत 4.58 लाख मकान बनने हैं। उन्होंने कहा, सस्ते और आसान शर्तों पर फंड मुहैया कराया जाएगा। इससे किफायती और सस्ती आवासीय परियोजनाओं को फायदा मिलेगा। वित्त मंत्री ने साफ किया कि रेरा के तहत रजिस्टर्ड आवासीय परियोजनाओं को ही इस फंड का लाभ मिल सकेगा।

30 फीसदी तक अधूरी परियोजनाओं को मदद

वित्त मंत्री ने बताया, शुरुआत में यह फंड एसबीआई के पास जमा होगा। उन्होंने कहा, रेरा में जो भी अधूरी परियोजनाएं हैं उन्हें आखिरी चरण तक मदद दी जाएगी। 30 फीसदी तक अधूरी परियोजनाओं को तब तक मदद दी जाएगी ताकि खरीदार को जल्द से जल्द मकान दे दिया जाए। अगर यह फंसे कर्ज (एनपीए) या दिवालियेपन से जूझ रही परियोजना भी होगी, तब भी उसकी मदद की जाएगी।

जो परियोजना शुरू नहीं, उसे नहीं मिलेगा लाभ

हालांकि, वित्त मंत्री ने यह भी साफ किया कि अगर किसी यूनिट की एक परियोजना शुरू हुई और वह पूरी नहीं हो पाई है तो उसे सहयोग मिलेगा, लेकिन उसी कंपनी की दूसरी परियोजना जो शुरू नहीं हुई है, उसे इसका लाभ नहीं मिलेगा।

यह है मकसद 

केंद्र सरकार की इस पहल का मकसद रोजगार पैदा करने के साथ सीमेंट, लोहे और स्टील उद्योगों के लिए मांग में बढ़ोतरी करना भी है। इसके अलावा, देश की अर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती को दूर करना भी है। इस फंड में पेंशन फंड को भी शामिल किए जाने की उम्मीद है।

14 सितंबर के एलान पर लगी मुहर

सीतारमण ने पहली बार 14 सितंबर को एआईएफ बनाने का एलान किया था। जो किफायती और मध्यम व निमभन आय वर्ग से जुड़ी अधूरी पड़ी 1,600 आवासीय परियोजनाओं को कर्ज देने के लिए स्पेशल विंडो की तरह काम करेगी।

यह मुख्य बदलाव

एआईएफ द्वारा परियोजनाओं को कर्ज देने में जो अहम बदलाव किया गया है, वह यह है कि अब ऐसे लेनदारों को भी कर्ज मिल सकेगा, जो खुद को एनपीए घोषित कर सकेंगे या फिर राष्ट्रीय कंपनी विधिक प्राधिकरण (एनसीएलटी) के तहत  दिवालिया होने की प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं। 

goverment gives big boost to real estate sector, will provide 25k crore for 4.5 lakh houses

छंटेंगे आर्थिक सुस्ती के बादल 

विशेषज्ञों ने रिजर्व बैंक द्वारा लगातार ब्याज दर में कटौती और अब रियल एस्टेट के लिए पैकेज के एलान से आर्थिक सुस्ती के बादल छंटने की उम्मीद जताई है। ब्लूमबर्ग का कहना है कि भारत जैसे देशों की ओर से अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के प्रयास से कुछ समय बाद सुधार आएगा।

अमेरिकी एजेंसी आईएसएम की रिपोर्ट बताती है कि अक्तूबर से रोजगार के अवसर बढ़े हैं, वहीं जेपी मॉर्गन का कहना है कि अर्थव्यवस्था अब धीरे-धीरे पॉजिटिव ग्राफ की दिशा में बढ़ रही है। हालांकि वित्त मंत्री के पैकेज के एलान के बाद भी 1600 अटकी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अभी 55000 से 80000 करोड़ रुपये की और जरूरत होगी। 

क्रेडाई ने किया स्वागत

रियल एस्टेट डवलपर्स एसोसिएशन (क्रेडाई) ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। क्रेडाई के अध्यक्ष जक्षय शाह ने कहा, यह स्वागतयोग्य कदम है। हमें उम्मीद है कि इससे मकान खरीदारों की अरसे से लंबित समस्याओं का निपटारा हो सकेगा। अधूरी पड़ी परियोजनाएं पूरी हो सकेंगी, चाहे वे एनपीए हों या दिवालिया की प्रक्रिया का सामना कर रही हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed