फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   Egypt is building world's largest block of flats know the rates

यहां बन रही है दुनिया की सबसे बड़ी रिहायशी कॉलोनी, इतनी होगी एक फ्लैट की कीमत

Mon, 10 Feb 2020 02:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 10 Feb 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Egypt is building world's largest block of flats know the rates
प्रतीकात्मक तस्वीर

मिस्र की राजधानी कायरो के नजदीक दुनिया की सबसे बड़ी रिहायशी कॉलोनी बनाई जा रही हैं। इस कॉलोनी को बनाने में 420 मिलियन पाउंड्स यानी करीब तीन हजार 873 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसकी विशाल कॉलोनी की सबसे खास बात यह है कि इसमें 13,500 अपार्टमेंट्स होंगे और यहां 30 हजार से भी ज्यादा लोग रह सकेंगे।

विज्ञापन

लोगों को मिलेंगी सभी सुविधाएं

इस अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। यहां लोगों के लिए शॉपिंग मॉल, सिनेमा और अन्य लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध होगा। इस विशाल स्काईलाइन इमारत को जॉर्डियन - अमेरिकी रियल एस्टेट डेवलपर और डिजाइनर मोहम्मद हदीद डिजाइन कर रहे हैं। 

विज्ञापन

दिया गया फ्लैट्स ऑफ ब्लॉक का नाम

इस सरंचना को फ्लैट्स ऑफ ब्लॉक का नाम दिया गया है। बता दें कि अपार्टमेंट को बनाने वालों का कहना है कि कायरो की जनसंख्या 210 लाख है। आगामी एक साल में यह पांच लाख और बढ़ जाएगी। इसलिए लोगों के लिए हजारों मकान की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2025 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

यह दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी रिहायशी कॉलोनी होगी। इस प्रोजेक्ट को साल 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सबसे बड़ी आवासीय इमारत बनने का आधिकारिक प्रयास की पुष्टि की है, लेकिन इस कैटेगरी में अभी तक कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। दुनिया में सबसे बड़ी टॉलेस्ट रेसिडेंशियल ब्लॉक 432 पार्क एवेन्यु न्यूयॉर्क में स्थित है, जिसकी लंबाई 426 मीटर है।

35 से 87 लाख रुपये के बीच होगी फ्लैट की कीमत

इस विशाल स्काईलाइन इमारत में 11 मंजिलें होंगी और यह छह लाख 50 हजार वर्ग फीट में फैली होगी। यहां रह रहे वासियों को 40 एकड़ का गॉर्डन, साइकिल ट्रैक और स्वीमिंग पूल आदि तैयार मिलेंगे। इसके अलावा, फिटनेस सेंटर, रॉक क्लाइबिंग वॉल और रेस्टारेंट भी होंगे। स्काईलाइन कॉलोनी के 13500 अपार्टमेंट्स के फ्लैट्स की कीमत 35 लाख रुपये से 87 लाख रुपये के बीच होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed