{"_id":"59f2cd544f1c1b78548b95bb","slug":"dubai-becomes-favorite-property-destination-for-indians-invested-42-thousand-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई फेवरिट डेस्टिनेशन, डेढ़ साल में भारतीयों ने खरीदी 42 हजार करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
दुबई फेवरिट डेस्टिनेशन, डेढ़ साल में भारतीयों ने खरीदी 42 हजार करोड़ की संपत्ति
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई भारतीयों के लिए प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में पहली पसंद बनता जा रहा है। पिछले डेढ़ साल में यहां पर करीब 42 हजार करोड़ मूल्य की संपत्ति भारतीयों ने खरीदी है। दुबई के लैंड डिपार्टमेंट की तरफ से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, दुबई में निवेश करने वाले विदेशियों में भारतीय टॉप पर हैं।
विज्ञापन
2014 से 12 हजार करोड़ की बढ़ोतरी
रिपोर्ट के अनुसार 2014 से इसमें 12 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। हर साल भारतीय दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 30 हजार करोड़ का निवेश करते हैं। जबकि दुबई में कुल बिक्री एक लाख करोड़ रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
पढ़ें- दुबई से जिस फ्लैट की कराने आया रजिस्ट्री, उसी फ्लैट में मिला शव
विज्ञापन
दुबई प्रॉपर्टी शो की तरफ से जारी स्टेटमेंट के अनुसार, जनवरी 2016 से जून 2017 के बीच भारतीयों ने 42 हजार करोड़ की संपत्ति खरीदी थी।
इनमें किया है भारतीयों ने निवेश
33 फीसदी भारतीयों ने अपना निवेश अपार्टमेंट खरीदने में किया है। वहीं विला में 17 फीसदी, कमर्शियल प्रॉपर्टी में 9 फीसदी, जमीन में 6 फीसदी और बाकी का 35 फीसदी अन्य जगह है। जिन भारतीयों ने यहां पर निवेश किया है वो ज्यादातर मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और नवी मुंबई के रहने वाले हैं।
इतना है बजट
88 फीसदी लोगों ने 3.24 से 6.5 करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है। वहीं 8 फीसदी लोगों ने 65 लाख रुपये से लेकर के 3.24 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है। वहीं बाकी लोगों ने 6.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति खरीदी है।