फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दुबई से जिस फ्लैट की कराने आया रजिस्ट्री, उसी फ्लैट में मिला शव

दुबई से जिस फ्लैट की कराने आया रजिस्ट्री, उसी फ्लैट में मिला शव

Sat, 14 Oct 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
दुबई से जिस फ्लैट की कराने आया रजिस्ट्री, उसी फ्लैट में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
शहर के सेक्टर-10 स्थित श्री वर्धमान गार्डनिया सिटी के एक फ्लैट में दुबई से यहां फ्लैट की रजिस्ट्री कराने आए युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। युवक का शव देखकर परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने एनआरआई युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
मूलरूप से गन्नौर, जिला सोनीपत निवासी नितिन (33) फिलहाल अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ दुबई में रहकर नौकरी करता था। वह बुधवार रात को अपने परिजनों के पास यहां वापस आया था। शुक्रवार रात वह फाजिलपुर के पास स्थित श्री वर्धमान गार्डनिया सिटी के अपने फ्लैट नंबर 204 में रुका था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह जब नितिन के पास फोन किए तो दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। सुबह करीब दस बजे तक जब कोई जवाब नहीं मिला तो फ्लैट में पहुंचे तो वह मृत मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि नितिन के मुंह पर खून लगा मिला है। परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को कराई फ्लैट की रजिस्ट्री
नितिन बुधवार रात को अपने फ्लैट की रजिस्ट्री कराने ही भारत आया था। उसने शुक्रवार को इस फ्लैट की रजिस्ट्री कराई है। रात को वह अपने फ्लैट पर ही रुक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम लौटना था दुबई
नीतिन कई वर्षों से अपनी दो बेटियों लवण्या (8) व वारिन (3) तथा पत्नी के साथ दुबई में ही रह रहा था। शनिवार की शाम नीतिन की वापसी की फ्लाइट थी। बताया जा रहा है कि उनका एक रिश्तेदार भी रात को उसे फ्लैट पर छोड़ने गया था। वह फ्लैट पर उसे छोड़ वापस चला गया था। सुबह के समय मौत की सूचना से परिजनों व रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।

वर्जन
युवक का शव मिलने की सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दलबीर दांगी
थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed