फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   coronavirus impact on real estate sector know about Housing Sales and demand of property in India

2020 में कोरोना ने बिगाड़ा रियल एस्टेट का गणित, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Thu, 07 Jan 2021 04:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 07 Jan 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus impact on real estate sector know   about Housing Sales and demand of property in   India
कोरोना ने बिगाड़ा रियल एस्टेट का गणित - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस महामारी के चलते बीते वर्ष के दौरान सालाना आधार पर आवास बिक्री में 37 फीसदी और कार्यालय पट्टे पर लेने में 35 फीसदी की गिरावट रही। हालांकि अंतिम तिमाही में मांग में उल्लेखनीय सुधार हुआ और यह पूर्व-कोविड स्तर के पार पहुंच गई। संपत्ति को लेकर परामर्श मुहैया कराने वाली कंपनी नाइट फ्रैंक ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


नाइट फ्रैंक ने अपनी रिपोर्ट 'इंडिया रियल एस्टेट - आवासीय और कार्यालय अपडेट, दूसरी छमाही 2020' जारी की। इसमें कंपनी ने कहा कि आठ शहरों में 2020 में आवासीय इकाइयों की बिक्री 37 फीसदी कम होकर 1,54,534 पर आ गई, जो साल भर पहले 2,45,861 इकाइयों पर थी। इसी तरह कार्यालय स्थलों की कुल खपत इस दौरान 2019 के 606 लाख वर्ग फुट से 35 फीसदी कम होकर वर्ष 2020 में 394 लाख वर्गफुट पर आ गई। 
विज्ञापन


अक्तूबर से दिसंबर अवधि में आया सुधार
हालांकि, अक्तूबर से दिसंबर अवधि के दौरान आवासीय इकाइयों की बिक्री और किराए पर कार्यालय दोनों गतिविधियां साल भर पहले की समान तिमाही की तुलना में अधिक रहीं। चौथी तिमाही के दौरान आवासीय इकाइयों की बिक्री 2019 की 58,402 इकाइयों की तुलना में 61,592 रहीं। इस दौरान कार्यालय स्थलों की मांग 164 लाख वर्ग फुट से बढ़कर 175 लाख वर्ग फुट पर पहुंच गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी में आवासीय बिक्री में 50 फीसदी गिरावट
नाइट फ्रैंक इंडिया ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) में आवासीय बिक्री बीते वर्ष के दौरान सालाना आधार पर 50 फीसदी घटकर 21,234 इकाई रह गई। रिपोर्ट में कहा गया कि 2020 में आठ प्रमुख शहरों में आवासीय संपत्तियों की बिक्री घटकर 1,54,534 इकाई रह गई, जो इससे पिछले साल 2,45,861 इकाई रही थी। 

क्या कहते हैं आंकड़े?

  • सभी आठ प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री में गिरावट आई, जिसमें अहमदाबाद में मांग में सबसे ज्यादा गिरी, वहीं पुणे में सबसे कम गिरावट रही।
  • आवासीय बिक्री के लिहाज से अहमदाबाद सबसे बुरी तरह प्रभावित रहा जहां बिक्री 61 फीसदी घटकर 6,506 इकाई रह गई। 
  • आंकड़ों के अनुसार पुणे में बीते साल आवासीय बिक्री 18 फीसदी घटकर 26,919 इकाई रह गई, जो इससे पिछले साल 32,809 इकाई थी। 
  • इसी तरह मुंबई में बिक्री 20 फीसदी घटी। 
  • रिपोर्ट में कहा गया कि संपत्तियों के पंजीकरण पर अस्थाई रूप से स्टांप शुल्क में कटौती के बाद 2020 के अंतिम चार महीनों के दौरान मुंबई और पुणे में बिक्री बढ़ी। 
  • दिल्ली-एनसीआर में 2020 के दौरान आवासीय बिक्री 50 फीसदी घटकर 21,234 इकाई रह गई, जो इससे पिछले साल में 42,828 इकाई थी। 
  • समीक्षाधीन अवधि के दौरान बंगलूरू में मांग 51 फीसदी घटकर 23,079 इकाई रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed