फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   average size of houses shrink by 17 percent in last five years

पांच साल में मकानों की कीमत नहीं घटी पर 17 फीसदी आकार कम हो गया

Thu, 14 Mar 2019 12:33 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 14 Mar 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
average size of houses shrink by 17 percent in last five years

पिछले पांच साल में देश के सात बड़े शहरों में फ्लैट का साइज 17 फीसदी तक घट गया है। हालांकि इस दौरान कीमतों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिली है। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म एनॉरॉक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान सबसे ज्यादा घर देश की आर्थिक राजधानी में छोटे हुए हैं। 

विज्ञापन

इन मकानों के साइज हुए छोटे

एनॉरॉक के मुताबिक इसका सबसे ज्यादा असर 40 लाख रुपये से कम कीमत वाले मकानों व फ्लैटों पर पड़ा है। इनके साइज में 23 फीसदी की कमी देखी गई है। जो मकान इतनी कीमत में 750 वर्ग फीट का मिलता था, वो 2018 में घटकर केवल 580 वर्ग फीट रह गया है।

विज्ञापन


40 से 80 लाख रुपये कीमत वाले घरों के आकार में 17 फीसदी गिरावट आई है। 2014 में ये 1,150 वर्ग फीट के होते थे। 2018 में 950 वर्ग फीट के रह गए। 80 लाख से ज्यादा कीमत वाले घरों का आकार 20 फीसदी कम हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में दिखा असर 

जिन सात शहरों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है उनमें मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन, कोलकाता, बंगलूरू, पुणे, दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई और हैदराबाद शामिल हैं। इनमें बंगलूरू में सबसे कम साइज घटा है। डेवलपर्स का तर्क है कि लोग छोटे साइज का घर लेना पसंद कर रहे हैं। 

average size of houses shrink by 17 percent in last five years

अच्छी लोकेशन पर चाहिए घर

सबसे बड़े घर हैदराबाद में होते हैं। ज्यादातर शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ी है। इसलिए डेवलपर घरों का आकार छोटा कर इसे बजट फ्रेंडली बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 22 से 38 साल के युवा खरीदारों का भी इस ट्रेंड में बड़ा योगदान है। वे अच्छी लोकेशन पर घर चाहते हैं। भले ही इसका आकार छोटा क्यों न हो। वे बजट फ्रेंडली घरों को तरजीह देते हैं, ताकि समय पर इसे बेचा जा सके। 

इतना साइज हुआ कम

शहर 2014  2018 कमी (फीसदी में)
मुंबई  960  700 27
कोलकाता 1,230 950 23
पुणे 960 750 22
एनसीआर 1485 1250 16
चेन्नई 1290 1100 15
हैदराबाद 1830 1600 13
बेंगलुरू 1430 1260 12
पूरा भारत 1390 1160 17
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed