एक दिन की राहत के बाद आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अब कितनी हो गई कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। हालांकि बुधवार को सरकार ने एक दिन की राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई थीं। लेकिन गुरुवार को इसमें फिर इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल के दाम 20 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। अब राजधानी में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 84 रुपये और 75.45 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 14 पैसे और 21 पैसे का इजाफा हुआ है। अब मुंबई में पेट्रोल के दाम 91.34 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल की कीमत 80.10 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
इससे पहले मंगलवार को भी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 12 पैसे और 16 पैसे बढ़े थे, जिसके बाद पेट्रोल के दाम 83.85 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम 75.25 रुपये प्रति लीटर हो गए थे।
वहीं, मुंबई में भी मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 12 पैसे और 17 पैसे का इजाफा हुआ था, जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 91.20 रुपये प्रति लीटर हो गई थी, जबकि डीजल 79.89 रुपये प्रति लीटर बिका था।
बता दें कि इस साल जनवरी से अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 13 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तेल की कीमतों में और इजाफा होगा। दरअसल, भारत में तेल की कीमतें बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम अपने चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। यही कारण है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और फिलहाल इससे राहत मिलने की संभावना भी कम ही है।
Petrol and Diesel prices in Delhi are Rs 84 per litre (increase by Rs 0.15) & Rs 75.45 per litre (increase by Rs 0.20), repectively. Petrol & Diesel prices in Mumbai are Rs 91.34 litre (increase by Rs 0.14) & Rs 80.10 (increase by Rs 0.21), respectively. pic.twitter.com/jSSCKuOupa
— ANI (@ANI) October 4, 2018