फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Petha Rate Increase In Agra

आगरा की मशहूर मिठाई पेठा के शौकीन हैं तो अब जेब पर बढ़ेगा और बोझ

Fri, 06 Mar 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Mar 2020 12:13 AM IST
सार

कुम्हडा की फसल खराब होने से बढ़ गए दाम
  

विज्ञापन
Petha Rate Increase In Agra
पेठा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस वर्ष बिगड़े मौसम ने महंगाई में और तड़का लगा दिया है। इस बार कुम्हड़ा की फसल खराब होने से इससे तैयार होने वाला आगरा का मिष्ठान यानी पेठा लगातार महंगा होता जा रहा है। इस समय कुम्हड़ा के दाम तीन गुना तक दाम बढ़ गए हैं। इसके चलते पेठे के दाम भी डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


कुम्हड़ा की मुख्य आवक औरैया से होती है। भारी बरसात के चलते करीब चार माह पूर्व इसकी फसल खराब हो गई थी। जिसके चलते लगातार दामों में इजाफा हो रहा है। सामान्यत: 5-6 रुपये बिकने किलो वाला कुम्हड़ा अब 18 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


इसका असर इससे तैयार होने वाली मिठाई पर पड़ रहा है। थोक में 45 रुपये किलो का पेठा 70 रुपये तक पहुंच गया है। जबकि फुटकर बाजार में लोगों को और अधिक कीमत अदा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहीद भगत सिंह कुटीर उद्योग के महामंत्री संजीव बंसल बताते हैं कि अकेले औरैया से ही बाजार की पूर्ति हो जाती थी। फसल खराब होने से पूर्व 25 गाड़ियां (एक गाड़ी में 300 मन तक पेठा) तक आती थीं। अब यह घटकर 10 तक रह गई हैं, जबकि बंगलूरू, बिहार से दो-तीन गाड़ियां ही आ पा रही हैं।

फुटकर में मुनाफाखोरी से महंगी बिक रहीं सब्जियां
थोक बाजार में इन दिनों फल और सब्जियां के दाम गिरते जा रहे हैं, लेकिन खुदरा बाजार में मुनाफाखोरी के चलते आम लोगों को यह महंगे ही मिल रहे हैं। इस पर शासन या प्रशासन का कोई अंकुश नहीं है।

सिकंदरा मंडी के फल कारोबारी प्रेम सिंह का कहना है कि केला, संतरा, किन्नू, पपीता, मौसमी, अंगूर जैसे फलों के मूल्य इस समय कम हैं। लेकिन, होली के दौरान मांग बढ़ने से थोड़ा बहुत इजाफा हो सकता है। सब्जी विक्रेता शकील का कहना है कि 20 दिन के अंतराल में सब्जियों के दाम उतरते जा रहे हैं। आगे आवक बढ़ने से कीमतें और कम होंगी।

सब्जियों की कीमत
थोक    खुदरा
आलू    11-13    20-30
प्याज    23-25    35-40
मटर    15-18    30-40
टमाटर    12-14    25-30
करेला    35-40    65-70
पालक    2-5    10-15
फूलगोभी    7-9    15-25
पत्तागोभी    5-6    14-22
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed