फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   your take home salary will be reduced after supreme court ruling on pf

झटकाः घट जाएगी आपकी टेक होम सैलरी, सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से पड़ेगा असर

Wed, 13 Mar 2019 12:42 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Wed, 13 Mar 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
your take home salary will be reduced after supreme court ruling on pf

सुप्रीम कोर्ट द्वारा 28 फरवरी को दिए गए एक आदेश की वजह से आपकी टेक होम सैलरी में कमी होने की उम्मीद है। इसका असर उन सभी लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा जिनकी बेसिक सैलरी 15 हजार रुपये से कम है। 

विज्ञापन

ज्यादा कटेगा पीएफ

अब ऐसे लोगों का पीएफ हर महीने ज्यादा कटेगा, इससे आपको हर महीने जो सैलरी मिलती है उसमें कमी आ जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि जो भत्ते कर्मचारियों को मिलते हैं, उनको भी पीएफ की गणना में शामिल किया जाएगा। इन भत्तों में विशेष भत्ता, आने-जाने का भत्ता शिक्षा, कैंटीन, स्वास्थ्य आदि शामिल हैं। इससे पहले केवल बेसिक सैलरी के आधार पर ही पीएफ की गणना होती थी। 

विज्ञापन

इन पर नहीं होगा लागू

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था की है कि अगर यह भत्ते सभी कर्मचारियों को नहीं मिल रहे हैं और इन भत्तों इंसेंटिव के तौर पर दिया जाता है, तो पीएफ के लिए इनकी गणना नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

your take home salary will be reduced after supreme court ruling on pf

ऐसे पड़ेगा असर

मान लीजिए अगर आपकी मासिक सैलरी 20 हजार रुपये है तो पहले जो टेक होम सैलरी आपको मिलती थी उसमें कमी आ जाएगी। हालांकि इससे आपका पीएफ में जमा होने वाला पैसा बढ़ जाएगा। हालांकि इसमें एचआरए शामिल नहीं होता है। 
 
सीटीसी का ब्रेक डाउन बेसिक पे पर पीएफ नए नियम के हिसाब से पीएफ
बेसिक पे (सीटीसी का 40 फीसदी) 8,000 8,000
एचआरए 3,200 3,200
बच्चों की शिक्षा   200   200
कंवेंस भत्ता 1,600 1,600
स्वास्थ्य भत्ता 1,250 1,250
विशेष भत्ता 3,830 2,498
पीएफ (24 फीसदी) 1,920 3,252
कुल मासिक सीटीसी 20,000 20,000
टेक होम सैलरी (पीएफ काटकर) 18,080 16,748
पीएफ सैलरी में अंतर    1,352

भत्तों से बचता था टैक्स

कंपनियां अपने कर्मचारियों को जो भत्ते देती हैं, उनमें से कई ऐसे होते हैं जिनसे लोगों का काफी टैक्स बचता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed