{"_id":"5c88ad59bdec2214422fa010","slug":"your-take-home-salary-will-be-reduced-after-supreme-court-ruling-on-pf","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झटकाः घट जाएगी आपकी टेक होम सैलरी, सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से पड़ेगा असर","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
झटकाः घट जाएगी आपकी टेक होम सैलरी, सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से पड़ेगा असर
Wed, 13 Mar 2019 12:42 PM IST
kapil sharma
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil sharma
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा 28 फरवरी को दिए गए एक आदेश की वजह से आपकी टेक होम सैलरी में कमी होने की उम्मीद है। इसका असर उन सभी लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा जिनकी बेसिक सैलरी 15 हजार रुपये से कम है।
विज्ञापन
ज्यादा कटेगा पीएफ
अब ऐसे लोगों का पीएफ हर महीने ज्यादा कटेगा, इससे आपको हर महीने जो सैलरी मिलती है उसमें कमी आ जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि जो भत्ते कर्मचारियों को मिलते हैं, उनको भी पीएफ की गणना में शामिल किया जाएगा। इन भत्तों में विशेष भत्ता, आने-जाने का भत्ता शिक्षा, कैंटीन, स्वास्थ्य आदि शामिल हैं। इससे पहले केवल बेसिक सैलरी के आधार पर ही पीएफ की गणना होती थी।
विज्ञापन
इन पर नहीं होगा लागू
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था की है कि अगर यह भत्ते सभी कर्मचारियों को नहीं मिल रहे हैं और इन भत्तों इंसेंटिव के तौर पर दिया जाता है, तो पीएफ के लिए इनकी गणना नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसे पड़ेगा असर
मान लीजिए अगर आपकी मासिक सैलरी 20 हजार रुपये है तो पहले जो टेक होम सैलरी आपको मिलती थी उसमें कमी आ जाएगी। हालांकि इससे आपका पीएफ में जमा होने वाला पैसा बढ़ जाएगा। हालांकि इसमें एचआरए शामिल नहीं होता है।| सीटीसी का ब्रेक डाउन | बेसिक पे पर पीएफ | नए नियम के हिसाब से पीएफ |
| बेसिक पे (सीटीसी का 40 फीसदी) | 8,000 | 8,000 |
| एचआरए | 3,200 | 3,200 |
| बच्चों की शिक्षा | 200 | 200 |
| कंवेंस भत्ता | 1,600 | 1,600 |
| स्वास्थ्य भत्ता | 1,250 | 1,250 |
| विशेष भत्ता | 3,830 | 2,498 |
| पीएफ (24 फीसदी) | 1,920 | 3,252 |
| कुल मासिक सीटीसी | 20,000 | 20,000 |
| टेक होम सैलरी (पीएफ काटकर) | 18,080 | 16,748 |
| पीएफ सैलरी में अंतर | 1,352 |