फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   PAN Card look will change from december 5

5 दिसंबर से बदल जाएगा आपके पैन कार्ड का लुक, होगा यह बड़ा बदलाव

Wed, 21 Nov 2018 12:22 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
PAN Card look will change from december 5

आपके पैन कार्ड में दिसंबर से एक बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 5 दिसंबर से एक नया नियम लागू होगा, जिसके चलते पैन कार्ड बनवाने वाले लोगों को काफी सहुलियत मिल सकेगी। 

विज्ञापन


नहीं देना होगा पिता का नाम

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने पैन कार्ड बनवाने के लिए पिता का नाम देने की अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला किया है। जिन मामलों में मां एकल अभिभावक है या आवेदक केवल मां का नाम देना चाहता है, उन्हें आवेदन फॉर्म में विकल्प दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक, वित्त वर्ष में 2.5 लाख या ज्यादा का वित्तीय लेन देने करने वालों के लिए पैन कार्ड आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा घरेलू कंपनियों के लिए भी पैन रखना जरूरी होगा, भले ही उनकी कुल बिक्री, टर्नओवर या सकल रसीदें वित्त वर्ष में 5 लाख रुपये से कम हों। इससे आयकर विभाग को वित्तीय लेनदेन, कर आधार और टैक्स चोरी रोकने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




शुरू हुई ई-पैन कार्ड की सेवा

अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है या फिर इसमें किसी तरह का बदलाव किया है और नया पैन कार्ड आने में देर लग रही है, तो फिर ई-पैन के जरिए ऐसा कर सकेंगे। इसके लिए किसी तरह के अन्य डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

ई-पैन को जेनरेट करने में किसी तरह का पैसा नहीं लगेगा। आपको केवल आयकर विभाग की वेबसाइट (https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home) पर जाकर के ऐसा करना होगा। हालांकि यह सुविधा केवल कुछ ही समय के लिए है, जिसको बाद में बंद कर दिया जाएगा। 


आपके आधार डाटाबेस के जरिए ही ई-केवाईसी होगी। आधार ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी पूरी हो जाने के बाद आपके ई-पैन को जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए आयकरदाताओं को एक सफेद कागज पर अपने हस्ताक्षर करके उसे अपलोड करना होगा। इसके बाद एक 15 अंकों का एकनॉलेजमेंट नंबर जारी किया जाएगा, जिसे आपके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed