फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   youngsters should start investment from their first salary, will get benefit in future

अपनी पहली सैलरी से करें निवेश की शुरुआत, भविष्य में होगा फायदा

Sun, 28 Apr 2019 01:39 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sun, 28 Apr 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
youngsters should start investment from their first salary, will get benefit in future

हर साल इस वक्त तमाम कंपनियां कॉलेजों में कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंचती हैं और ये वक्त होता है फ्रेशर्स के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत का। कैंपस से कंपनी तक का ये सफर शुरू होता है और साथ ही शुरू होता है सिलसिला सैलरी मिलने का।

विज्ञापन


यही वक्त होता है जब यंग जेनरेशन को इनवेस्टमेंट की जरूरत समझनी चाहिए। पारिवारिक दायित्व न होने के चलते ज्यादातर लोग शुरुआत में इनवेस्टमेंट या टैक्स सेविंग के बारे में नहीं सोचते। आम तौर पर यंगस्टर्स नौकरी के शुरुआती दिनों में अपनी सैलरी अपने शौक पूरे करने में खर्च करते हैं।
विज्ञापन


आर्थिक स्वतंत्रता के चलते यंगस्टर्स के खर्च ज्यादा होते हैं और सेविंग पर उनका ध्यान नहीं होता है, इस कारण तमाम युवा सही उम्र में भविष्य के लिए वित्तीय प्लानिंग करने में चूक जाते हैं। युवाओं में इंश्योरेंस और वित्तीय उत्पादों को लेकर तमाम धारणाएं रहती हैं, आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ धारणाओं के बारे में:

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र बढ़ने पर ही निवेश के बारे में सोचना चाहिए

इस धारणा के चलते युवा निवेश के बारे में नहीं सोचते और इस कारण वो कीमती समय निकल जाता है जिसमे किया गया निवेश काफी अच्छे रिटर्न दे सकता था। जितनी जल्दी निवेश शुरू किया जाए, ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है।


युवाओं की वित्तीय जिम्मेदारियां कम होती हैं ऐसे में अगर वो किसी इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश करते हैं, तो उनको अपने जरूरी खर्च निकालने के साथ साथ पॉलिसी का प्रीमियम देने में कोई दिक्कत नहीं होगी।  इंश्योरेंस सेक्टर के जानकार सुभाष नागपाल के मुताबिक “कम उम्र में इंश्योरेंस खरीदने पर, अच्छे स्वास्थ्य के कारण न सिर्फ आसानी से इंश्योरेंस कवर मिल जाएगा, बल्कि प्रीमियम भी कम देना होगा।” 

ज्यादा रकम से ही हो सकता है निवेश

चाहे महीने में आप 10 हजार रुपए कमाते हों या एक लाख, निवेश सिर्फ आपकी सूझबूझ पर निर्भर करता है। युवाओं को न्यूनतम राशि से निवेश शुरू करना चाहिए और बाज़ार की विभिन्न स्कीम्स और वित्तीय उत्पादों में थोड़ा थोड़ा निवेश करना चाहिए।



आप सिर्फ 500 रुपये महीने की छोटी सी राशि से भी अपना निवेश शुरू कर सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि अपनी सारी रकम कभी एक स्कीम में न लगाएं। जितनी जल्दी आप निवेश शुरू करते हैं, समय के साथ  आपको उस पर उतना ही बेहतर रिटर्न मिलेगा। खास तौर से हेल्थ इंश्योरेंस कम उम्र में लेने पर आपको कम प्रीमियम चुकाना पड़ता है

अपने पैसे को सेविंग्स अकाउंट में निष्क्रिय न रहने दें और इन पैसों को सही वित्तीय उत्पादों में निवेश कर बेहतर रिटर्न पा कर अपना भविष्य सुरक्षित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed