सोने पर 90 फीसदी कर्ज के लिए बेहतर होना चाहिए सिबिल स्कोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड लोन को आमूमन कोलैटरल लोन माना जाता है और इसके लिए सिबिल स्कोर खास जरूरी नहीं होता है, क्योंकि इसमें जोखिम नहीं रहता है। लेकिन, आरबीआई ने 31 मार्च, 2021 तक कर्ज और सोने की मूल्य का अनुपात (एलटीवी) बढ़ाने के फैसले से सिबिल स्कोर की भूमिका अहम हो जाएगी। एलटीवी बढ़ाने का मतलब है कि ग्राहक अपने सोने की कीमत का 90 फीसदी तक कर्ज बैंक या वित्तीय संस्थान से ले सकेंगे। पहले यह सीमा 75 फीसदी थी। बैंकिंग विशेषज्ञों की मानें तो केंद्रीय बैंक ने भले ही सुविधा दी है, लेकिन कोविड-19 के कारण बने हालात और सोने की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए 90 फीसदी कर्ज पाना आसान नहीं होगा। सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को 90 फीसदी कर्ज मिलेगा, जिनकी भुगतान क्षमता के साथ सिबिल स्कोर बेहतर होगा।
पर्सनल लोन से काफी सस्ता
बैंकबाजार डॉ़टकॉम के मुताबिक, ग्राहक गोल्ड लोन तभी लेता है जब उसे कम अवधि के लिए पैसे की जरूरत है और वित्तपोषण का दूसरा विकल्प न हो। यह लोन आप ईएमआई से चुका सकते हैं या बैंक खाते में ओवरड्राफ्ट बनाकर जरूरत के अनुसार खर्च कर सकते हैं। खास बात है कि यह पर्सनल लोन से काफी सस्ता भी होता है।
90 फीसदी कर्ज पाना आसान नहीं
आरबीआई के फैसले के अनुसार, अगर कर्जदाता सोने की कीमत की 90 फीसदी राशि का कर्ज मंजूर करेगा तो उसके पास सिर्फ 10 फीसदी मार्जिन बचेगा। यह सोने की कीमतों में अस्थिरता को देखते हुए काफी कम है। से में ग्राहकों के लिए सोने की कीमत का 90 फीसदी तक कर्ज पाना आसान नहीं होगा। मौजूदा हालात को देखते हुए कर्जदाता अधिकतम 80 फीसदी तक कर्ज दे सकते हैं।
...तो मुश्किल हो जाएगी वसूली
- इन फैसले से आम आदमी को तो राहत मिलेगी, लेकिन इससे कर्जदाताओं की चिंता बढ़ जाएगी।
- अगर सोने के दाम गिरते हैं या कर्ज देने वाला डिफॉल्ट कर जाता है तो कर्जदाताओं को वसूली में मुश्किल आएंगी।
- कीमत में गिरावट आने पर कर्जदाता के पास गिरवी रखे गए सोने का मूल्य कर्ज की राशि से कम हो सकता है।
...ये दस्तावेज जरूरी
- पहचान पत्र के लिए पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस।
- पते के लिए आधार कार्ड, बिजली-टेलीफोन बिल, पानी बिल, राशन कार्ड में से कोई एक।
- कोई बैंक आपके हस्ताक्षर की जांच के लिए पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस मांग सकते हैं।
- दो पासपोर्ट साइज फोटो। ग्राहक अगर पढ़ा-लिखा न हो तो विटनेस लेटर जरूरी।
लोन का उद्देश्य तय करेगा योग्यता
सिबिल स्कोर के अलावा पर्पज ऑफ लोन भी तय करेगा कि बैंक सोने की कीमत का कितना कर्ज देंगे। मान लीजिए, आप टूर एंड ट्रैवल्स कारोबार के लिए गोल्ड लोन अप्लाई करते हैं तो 90 फीसदी कर्ज नहीं मिलेगा क्योंकि छह महीने तक कारोबार में तेजी नहीं आनी है। खाने-पीने या आईटी कारोबार के लिए 90 फीसदी कर्ज मिलना संभव है क्योंकि महामारी के बाद इसमें बड़ा उछाल आएगा।